
The BJP members are updated on the captive
जयपुर. देश में पांच सौ और हजार के पुराने नोट बंद कर दिए जाने से भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ बने माहौल को बदलने के लिए भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारने जा रही है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को नोटबंद करने के पीछे के तर्क बताए जा रहे हैं। कार्यकर्ता इस जानकारी को आमजन तक पहंचाएंगे।
आधुनिक तकनीक का कर रहे इस्तेमाल
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में स्क्रीन लगाकर कार्यकर्ताओं को नोटबंद करने के संबंध में जानकारी दी जा रही है। यह बताया जा रहा है कि सरकार ने ब्लैकमनी, आतंकवाद, हवाला आदि को रोकने के लिए 500 और 1000 के पुराने नोट बंद किए हैं। कार्यकर्ताओं को यह बताया जा रहा है कि अब ये नोट मान्य नहीं है इसलिए नोटबंदी में सहयोग करें।
मदद के लिए आगे बढ़ रहे
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे बैंकों व डाकघरों और एटीएम पर जाकर बैंक में नोट बदलवाने, जमा कराने, निकालने के लिए आनेवाले लोगों की जलपान, छाया व फार्म आदि भरने में सहयोग करे। इसका असर भी कई जगह देखने को मिला है। बैंकों के बाहर भाजपा कार्यकर्ता लोगों को सहयोग करते नजर आ रहा है। भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि पार्टी के सभी मंडल अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों के बैंकों में कार्यकर्ताओं के साथ लोगों की मदद में जुटे हैं। शहर युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविन्द स्वामी ने बताया कि युवामोर्चा कार्यकर्ता जनता को सहयोग के साथ ही व्यवस्था बनाए रखने के लिए समझाइश भी कर रहे हैं।
Published on:
18 Nov 2016 08:45 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
