bell-icon-header
कोटा

Rajasthan: लिफ्ट टूटकर गिरी, दुल्हन समेत 6 घायल, शादी की शॉपिंग करने गया था परिवार

सीआई भूरी सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर हादसे के कारणों की जानकारी ली है। घायलों की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

कोटाSep 20, 2024 / 02:05 pm

Akshita Deora

Kota News: कोटा के गुमानपुरा थाना क्षेत्र के तिलक नगर स्थित एक क्रॉकरी शॉप में गुरुवार को लिफ्ट गिरने से दुल्हन समेत एक ही परिवार के पांच लोग समेत छह लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों में चार महिलाएं, एक बालिका और लिफ्ट ऑपरेटर शामिल हैं, जिन्हें कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
अस्पताल में भर्ती घायल घंटाघर निवासी शाकिरा अंसारी ने बताया कि वे शादी की खरीदारी के लिए सिंघवी क्रॉकरी शॉप गए थे। तीन मंजिला शॉप में लिफ्ट है। तीसरी मंजिल पर जाने के लिए परिवार के पांच सदस्य और एक कर्मचारी सवार हो गए। तीसरे मंजिल पर पहुंचे तो लिफ्ट टूटकर नीचे गिर गई।
यह भी पढ़ें

मां की दर्दभरी दास्तां: दीवार ढहने से 4 बच्चों के पिता की मौत, चूल्हे के पास बैठकर रोता रहा परिवार

सीआई भूरी सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर हादसे के कारणों की जानकारी ली है। घायलों की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

लिफ्ट में आ रही थी आवाज और टूट गई

शाहिदा अंसारी ने आरोप लगाया कि जब परिवार के साथ लिफ्ट के अंदर गए थे तो वह आवाज कर रही थी। कर्मचारी को उन्होंने लिफ्ट खराब होने की जानकारी दी, लेकिन कर्मचारी ने नहीं सुनी और बटन दबा दिया। जैसे ही लिफ्ट ऊपर जाने लगी तो उसमेें तार टूटने जैसे ही आवाज आने लग गई। इसके बाद तार टूटा और लिफ्ट तीसरी मंजिल से सीधे नीचे आकर गिरी। जिससे सभी लोग गंभीर घायल हो गए।
यह भी पढ़ें

पत्नी ने पहले हीटर से बांध कर पति के लगाया करंट फिर धारदार हथियार से सिर पर किया वार, बेटी पिता को जगाने पहुंची तो रह गई दंग

क्रॉकरी शॉप के मालिक प्रतीक ने बताया कि लिफ्ट एक हजार किलो क्षमता वाली है। प्रतिदिन उससे माल को उतारा और चढ़ाया जाता है, लेकिन अचानक कैसे टूट गई? समझ नहीं आ रहा है।

दुल्हन भी घायल

घायलों में बालिका आयत अंसारी, शाहिदा अंसारी, शकीरा अंसारी, अनिसा अंसारी, दुल्हन शादिया अंसारी घायल हुई है। साथ ही लिफ्ट ऑपरेटर मनीष घायल हुआ है।

Hindi News / Kota / Rajasthan: लिफ्ट टूटकर गिरी, दुल्हन समेत 6 घायल, शादी की शॉपिंग करने गया था परिवार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.