झालावाड़ शहर में दिनभर उमस ने खासा परेशान किया। दिनभर बादलों की आवाजाही रही। काली घटाएं छाई, लेकिन बिन बरसे ही निकल गई। बुधवार को बकानी, रटलाई, पिड़ावा, डग, गंगधार, झालरापाटन, भवानीमंडी में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश तीन इंच पिड़ावा में हुई। डग में 12, गंगधार में 1 एमएम बारिश हुई। शाम को कई कस्बों में पांच बजे बाद अच्छी बारिश हुई। बूंदी व बारां जिले के कई इलाकों में बारिश हुई है।