
खजाने में लाखो ,विकास पर फूटी कौड़ी खर्च को तैयार नहीं
कोटा. नगर निगम की ओर से चालू वित्तीय वर्ष में कई मदों पर तो लाखों रुपए का बजटीय प्रावधान रखने के बावजूद भी फूटी कौड़ी खर्च नहीं की गई। ज्यादातर मदें ऐसी हैं जिनमें राशि खर्च होने का खाता भी नहीं खुला। वित्तीय वर्ष खत्म होने में डेढ़ माह बचा है। आय की दृष्टि से ही इसी तरह के आंकड़े सामने आ रहे हैं।
निगम की अतिक्रमण मुक्त भूमि की सुरक्षा पर व्यय के लिए वित्तीय वर्ष 2019-20 में एक करोड़ का प्रावधान रखा था, लेकिन 31 जनवरी तक के आंकड़ों के मुताबिक इस मद में एक रुपया भी खर्च नहीं हुआ, जबकि निगम की करोड़ों रुपए की सम्पत्तियां लावारिस हैं।
निगम के भूखण्डों के चारदीवारी के लिए बजट था। गैराज में वाहनों की मरम्मत के लिए 200 लाख का बजट रखा था, इस मद में केवल 53.12 लाख रुपए ही खर्च हुए हैं। निगम की हाईड्रॉलिक फायर मशीन के पाट्र्स की खरीद नहीं होने से गैराज में अनुपयोगी पड़ी है।
विद्युत सामान क्रय के लिए 100 लाख के बजट में भी कुछ भी खर्च नहीं किया गया। गौशाला के लिए 35 लाख में से 1.15 लाख रुपए खर्च किए हैं। खेलकूद सामग्री के लिए 70 लाख का बजट रखा था, इसमें भी खर्च शून्य है।निगम क्षेत्र की सड़कों की स्थिति अत्यंत खराब है।
जर्जर सड़कें लोगों को आए दिन जख्म दे रही हैं, लेकिन निगम ने नई सड़कें बनाने में कोई रुचि नहीं ली। नई सड़कों के निर्माण के लिए 1200 लाख का बजट रखा था, अभी तक केवल 31.92 लाख खर्च किए हैं। ई-गवर्नेंस (कम्यूटरीकरण) के लिए 100 लाख का बजट रखा था, इसमें भी खर्च शून्य है।
बजट में पक्षपात किया
& कोटा दक्षिण निगम के लिए उत्तर के मुकाबले कम बजट पारित कर अधिकारियों ने पक्षपात और सौतेला व्यवहार किया है। दक्षिण निगम में सार्वजनिक पार्क अधिक है। विकासशील क्षेत्र है, नई कॉलोनियां है। उत्तर निगम में पुराने शहर और स्टेशन क्षेत्र में पहले से सारे विकास कार्य हो रखे हैं।
विवेक राजवंशी/गोपाल राम मण्डा, पूर्व पार्षद भाजपा
नया सेटअप विकसित होगा
& उत्तर निगम में नए सिरे से इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाना है। निगम के लिए भवन भी बनेगा, सेक्टर और जोन कार्यालय में भी बनेगा, इसलिए उत्तर निगम के लिए जो बजट रखा गया है वह सही है। दक्षिण निगम में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
अनिल सुवालका, पूर्व प्रतिपक्ष नेता, कांग्रेस
Published on:
12 Feb 2020 02:55 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
