bell-icon-header
कोटा

Kota Mandi Bhav : चना 75, सोयाबीन 50 रुपए तेज

लहसुन के भाव 6000 से 26000 रुपए प्रति क्विंटल रहा। किराना बाजार में सोया रिफाइंड तेलों में 10 रुपए प्रति टिन की तेजी रही।

कोटाSep 13, 2024 / 08:27 pm

shailendra tiwari

भामाशाहमंडी में शुक्रवार को विभिन्न कृषि जिंसों की आवक लगभग 20 हजार कट्टे की रही। चना 75, सोयाबीन 50 रुपए प्रति क्विंटल तेज रहा। लहसुन के भाव 6000 से 26000 रुपए प्रति क्विंटल रहा। किराना बाजार में सोया रिफाइंड तेलों में 10 रुपए प्रति टिन की तेजी रही।
भाव : गेहूं 2650 से 2800, धान सुगन्धा 2200 से 2451, धान (1509) 2500 से 2600, धान (1718) 3200 से 3400, धान पूसा 2300 से 2701, सोयाबीन 3900 से 4650, सरसों 5400 से 6350, अलसी 5300 से 5650, ज्वार शंकर 2200 से 2700, ज्वार सफेद 3500 से4000, बाजरा 2000 से 2150, मक्का 2000 से 2300, जौ नया 1900 से 2150, तिल्ली 11500 से 13500, मैथी 4700 से 5300, कलौंजी 13000 से 17850, धनिया सूखा बादामी 5700 से 6200, धनिया ईगल 6150 से 6300, रंगदार 6500 से 7500, मूंग नया 6500 से 8000, उड़द 6000 से 8200, चना देशी 6500 से 7180, चना मौसमी 6500 से 7150, चना पेप्सी 6500 से 7200 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
खाद्य तेल भाव : (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड : फॉर्च्यून 1900, चंबल 1850, सदाबहार 1770, लोकल रिफाइंड 1660, सोयुग गोल्ड 1755, दीप ज्योति 1785, सरसों स्वास्तिक 2450, अलसी 2230 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली : ट्रक 2930, स्वास्तिक निवाई 2575, कोटा स्वास्तिक 2530, सोना सिक्का 2750 रुपए प्रति टिन।

वनस्पति घी: स्कूटर 1625, अशोका 1625 रुपए प्रतिटिन।

चीनी: 4025 से 4065 प्रति क्विंटल।

देसी घी: मिल्क फूड 7850, कोटा फ्रेश 7740, पारस 8080, नोवा 7700, अमूल 8650, सरस 8400, मधुसूदन 8540 रुपए प्रतिटिन।
चावल व दाल: बासमती चावल 8000-9000, पौना 5500-6500, डबल टुकड़ी 4500-5400, टुकड़ी 3200-4200, गोल्डन बासमती साबुत 8000-10000, कणी 3500-4000, पोहा 3900-5500। मूंग दाल 8800-9300, मूंग मोगर 9700-10300, उड़द दाल 10000-10800, उड़द मोगर 10800-12600, तुअर दाल 14000-16200, चना दाल 9100-9400, मसूर दाल 7000-7300 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
कोटा सर्राफा : सोना व चांदी तेज

कोटा. सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी व जेवराती सोने में तेजी रही। चांदी में 1600 रुपए तेज होकर भाव 86800 प्रति किलो रहे। कैडबरी सोने के भाव प्रति 10 ग्राम 350 रुपए तेज होकर 74300 हो गए। शुद्ध सोने के प्रति 10 ग्राम भाव 74700 हो गए।
गोल्ड (24 k) : 74500

गोल्ड (22 k) : 68982

गोल्ड (20 k) : 64783

गोल्ड (18 k) : 59600

गोल्ड (14 k) : 52465

(प्रति 10 ग्राम: जीएसटी व अन्य खर्चे अलग)

संबंधित विषय:

Hindi News / Kota / Kota Mandi Bhav : चना 75, सोयाबीन 50 रुपए तेज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.