21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवा रैली निकालने को लेकर विवाद.. पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

करीब 4 घंटे की मैराथन मशक्कत के बाद शाम 4 बजे जाकर मामला शांत हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification
kota news

भगवा रैली निकालने को लेकर विवाद.. पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

अरण्डखेड़ा.(कोटा ) समीपवर्ती किचलहेड़ा शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को अचानक भगवा रैली निकालने को लेकर विवाद हो गया। रैली की तैयारियों में कार्यकर्ता जुटने की भनक लगते ही मौके पर पहुंचे पुलिस जाप्ते ने आचार संहिता का हवाला देते हुए कार्यकर्ताओं को लौटने को कहा। इसके बाद कार्यकर्ता अरंडखेड़ा आ जुटे। करीब 4 घंटे की मैराथन मशक्कत के बाद शाम 4 बजे जाकर मामला शांत हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहा। घटनाक्रम के अनुसार किचलहेड़ा स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में देवनारायण मंदिर परिसर में दोपहर 12 बजे भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष हेमराज नागर की अध्यक्षता में आसपास के 20 से अधिक गांवों से बजरंग दल व भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने बताया कि शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में दोपहर 12 बजे क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में भगवा रैली निकालने की तैयारी शुरू हुई थी। तभी कैथून थाना प्रभारी सुगन सिंह मय जाप्ते के मंदिर पहुंचे। आचार संहिता के तहत भगवा रैली नहीं निकालने को कहा। इससे कार्यकर्ता नाराज हो गए। बाद में भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष हेमराज नागर ने कार्यकर्ताओं को समझाया और शान्तिपूर्ण मतदान करने व रैली नहीं निकालने का ऐलान किया। फिर सभी को घर जाने को कहा।

इसके बाद कार्यकर्ता वहां से तो चले गए लेकिन अरण्डखेड़ा भाजपा कार्यालय पर आ जुटे। नारेबाजी करने लगे। सूचना पर यहां पुलिस उपाधीक्षक ऋषिकेश, थाना प्रभारी सुगन सिंह पहुंचे और समझाइश की। उपाधीक्षक व थानाप्रभारी समेत दौ दर्जन पुलिसकर्मी शाम चार बजे तक बाहर से आए बजरंग दल कार्यकर्ताओं को समझाइश से वापस भेजने में लगे रहे। इसके बाद मामला शान्त हुआ। इस दौरान 50 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। बाद में पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला।