13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IIT-NIT JoSAA Counseling-2026 : 20% फीमेल पूल का असर : पीछे की रैंक पर भी टॉप आइआइटी में कंप्यूटर साइंस

पहले राउंड का सीट आवंटन जारी- 20 प्रतिशत फीमेल पूल से 395 रैंक तक छात्राओं को आइआइटी बॉम्बे में सीएस, 16526 रैंक तक आइआइटी और 10 लाख से अधिक रैंक पर एनआइटी आवंटन

less than 1 minute read
Google source verification
IIT Bombay Scholarship 2025, IIT Bombay scholarships, IIT scholarships for students, IIT Bombay financial aid, IIT Bombay fee waiver, IIT Bombay education support, Scholarships for IIT students, How to get scholarship in IIT Bombay,

IIT Bombay Scholarship Programs (Image Source: Chatgpt)

देश के आइआइटी, एनआइटी सहित कुल 134 तकनीकी संस्थानों की 67,323 सीटों के लिए जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) की ओर से काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन जारी कर दिया गया है। जिन विद्यार्थियों को पहले राउंड में सीट आवंटित हुई है, उन्हें 26 जून शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी। तय समय तक रिपोर्टिंग नहीं करने पर आवंटित सीट स्वतः निरस्त हो जाएगी।

कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा के अनुसार, पहले राउंड के बाद जारी ओपनिंग एवं क्लोजिंग रैंक में कई रोचक तथ्य सामने आए हैं। आंकड़ों के अनुसार, 16526 एआइआर वाले छात्र को आइआइटी धनबाद में केमिकल इंजीनियरिंग शाखा का आवंटन हुआ।

वहीं 20 प्रतिशत फीमेल पूल व्यवस्था के कारण 26345 रैंक वाली छात्रा को आइआइटी पटना में मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग सीट मिली। एनआइटी की जेंडर न्यूट्रल श्रेणी में 10,32,951 एआइआर तक एनआइटी मिजोरम में केमिकल इंजीनियरिंग, फीमेल पूल एवं होम स्टेट कोटे के तहत 14,97,038 एआइआर तक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन शाखा का आवंटन किया गया।

टॉप-7 आइआइटी में कंप्यूटर साइंस की क्लोजिंग रैंक

पहले राउंड में ओपन श्रेणी के तहत आइआइटी बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस की क्लोजिंग रैंक 65 रही। इसके बाद आइआइटी दिल्ली 123, आइआइटी मद्रास 149, आइआइटी कानपुर 276, आइआइटी खड़गपुर 509, आइआइटी रुड़की 582, आइआइटी हैदराबाद 647, आइआइटी गुवाहाटी 810 एआईआर पर बंद हुई। इस वर्ष छात्राओं को सुपर न्यूमेरेरी सीटों सहित 20 प्रतिशत फीमेल पूल का लाभ मिला।

इससे अपेक्षाकृत पीछे की रैंक वाली छात्राओं को भी अपनी पसंद के शीर्ष संस्थानों और कंप्यूटर साइंस जैसी लोकप्रिय शाखाओं में अवसर मिला। आइआइटी बॉम्बे में फीमेल पूल के तहत 395 एआईआर तक कंप्यूटर साइंस सीट आवंटित हुई। अन्य प्रमुख संस्थानों में दिल्ली 681, मद्रास 539, कानपुर 1223, खड़गपुर 1906, रुड़की 1962, हैदराबाद 2069 और गुवाहाटी 2903 एआईआर तक सीटें आवंटित हुईं।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग