bell-icon-header
कोटा

Anantmahotsav:जोश, जज्बा, जुनून, उत्साह, उमंग, उल्लास…सबकुछ अनंत

कोटा. उत्तर से दक्षिण, पूर्व से पश्चिम चारों दिशाओं में श्रद्धा का माहौल था। कहीं जयकारे गूंज रहे थे, कहीं मंत्रों की गूंज के साथ गणपति बप्पा के फिर से जल्द आने की मनुहार थी। हर तरफ उत्साह, रोमांच, भक्ति भाव, सेवा व समर्पण का भाव नजर आया। भजनों पर भक्तों के कदम थिरक रहे थे। कदम कदम पर स्वागतद्वार सजे और लोगों ने फूलों की वर्षा की। स्वागत सत्कार में किसी ने पेठा तो किरी ने पंचमेवा तो किसी ने फल वितरित किए। पूड़ी, पकौड़ी, आलूबड़े से लेकर पेठे की मनुहार में कोई पीछे नहीं रहा। अवसर था, गणपति बप्पा की विदाई की अनंत शोभायात्रा का। अनंत चतुर्दशी महोत्सव आयोजन समिति के संयोजन में मुख्य शोभायात्रा सूरजपोल दरवाजे के पास से शुरू हुई। करीब पांच लाख लोग गणपति बप्पा की विदाई के साक्षी बनी। शोभायात्रा में डेढ़ सौ करीब झांकियां शामिल हुईं। इनमें गणपति के विविध रूप नजर आए। प्रभारी दिनेश सोनी के अनुसार, शोभायात्रा में 135 झांकियां, 7 महिला समेत 73 अखाड़े और 10 भजन मंडलियां शामिल हुईं।

Sep 18, 2024 / 12:25 pm

नीरज गौतम

1/5
सेल्फी विद गणेश
2/5
बप्पा से की मन की बात 
3/5
दोपहर से शुरु हुआ गणेश विसर्जन 
4/5
सु​णियों विनती हमारी
5/5
अखाड़ो में महिलाओं ने दिखाया दम

Hindi News / Photo Gallery / Kota / Anantmahotsav:जोश, जज्बा, जुनून, उत्साह, उमंग, उल्लास…सबकुछ अनंत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.