scriptकोटा में बन रहा अनोखा मंदिर… एक ही मंदिर में होंगे देव, संत, शहीद, महानायकों के दर्शन | A unique temple is being built in Kota, statues of PM Modi, Lata Mangeshkar, Premchand and Bhagat Singh along with God will be installed | Patrika News
कोटा

कोटा में बन रहा अनोखा मंदिर… एक ही मंदिर में होंगे देव, संत, शहीद, महानायकों के दर्शन

Kota News : शिक्षा की काशी कोटा में जल्द ऐसे मंदिर का निर्माण पूरा होने जा रहा है, जहां देवी-देवताओं के साथ सदी के महानायक, संत- महापुरुषों की मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं।

कोटाAug 09, 2024 / 10:11 am

Supriya Rani

कोटा. शिक्षा की काशी कोटा में जल्द ऐसे मंदिर का निर्माण पूरा होने जा रहा है, जहां देवी-देवताओं के साथ सदी के महानायक, संत- महापुरुषों की मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं। देश की शान व्यक्तित्व की मूर्तियां लोगों के प्रेरणा का स्रोत बनेंगी। यह सब नजर आएगा नयापुरा क्षेत्र में रिवर फ्रंट के चंद फासले पर बने कर्मयोगी भारत भवन में। यहां 45 प्रतिमाओं की स्थापना की जा चुकी है। कुल 52 प्रतिमाएं लगेंगी। पांच मंजिला इस भारत भवन में मुख्य दीवार में भारत माता को उकेरा गया है। प्रतिमा के दोनों ओर शेर बनाए गए है। एक हाथ में कोहिनूर हीरा प्रदर्शित किया गया है।
इसके अलावा कोटा के इस मंदिर में भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद सहित अन्य शहीदो की प्रतिमाएं स्थापित की गई है। साथ ही लता मंगेशकर, महानायक अमिताभ बच्चन, हरिवंशराय बच्चन, मुंशी प्रेमचंद, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद, सचिन तेंदुलकर, मदर टेरेसा, सरदार वल्लभ भाई पटेल, एपीजे अब्दुल कलाम की मूर्तियां स्थापित की गई है। भवन के ऊपरी भाग पर चारों दिशा में 12 तिरंगे कलश स्थापित किए गए हैं।
kota mandir

आस्था का भी बनेगा केंद्र

भगवान राम, शिव, राधाकृष्ण, शिव पार्वती दुर्गा, गणेश, हनुमान, कृष्ण के साथ यहां भगवान देवनारायण, महर्षि वाल्मीकि, भगवान परशुराम, भगवान महावीर, झूलेलाल, भगवान मीनेष, बाबा रामदेव, वीर तेजाजी के दर्शन भी कर सकेंगे। दीवार पर 20 इंच से लेकर छह फीट तक की प्रतिमाएं उकेरी गई हैं। ये सफेद संगमरमर से तैयार अलग-अलग 50 से 250 किलो वजनी हैं।
kota mandir

राजनेताओं को भी मिली जगह

मंदिर की एक मंजिल पर पीएम नरेन्द्र मोदी, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व पूर्व मंत्री शांति धारीवाल की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी।

Hindi News / Kota / कोटा में बन रहा अनोखा मंदिर… एक ही मंदिर में होंगे देव, संत, शहीद, महानायकों के दर्शन

ट्रेंडिंग वीडियो