scriptजलदाय विभाग के अधिकारी व कर्मचारी डटे तो 12 घंटे में कर डाला 36 घंटे का काम | 1000 mm Pipeline connected with 1100 mm Pipeline in Kota | Patrika News
कोटा

जलदाय विभाग के अधिकारी व कर्मचारी डटे तो 12 घंटे में कर डाला 36 घंटे का काम

कोटा के लिए दशहरा मैदान में बुधवार को पाइप लाइन मिलान कार्य पूर्ण कर लिया गया। इसके साथ ही जलापूूर्ति भी शुरू कर दी गई। करीब 40 लोगों की टीम ने 36 घंटे का कार्य 12 घंटे में पूर्ण कर जलापूर्ति बहाल कर दी गई।
 
 

कोटाJul 22, 2020 / 11:41 pm

Hemant Sharma

phed pipe line

जलदाय विभाग के अधिकारी व कर्मचारी डटे तो 12 घंटे में कर डाला 36 घंटे का काम

कोटा. पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए दशहरा मैदान में बुधवार को पाइप लाइन मिलान कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया। इसके साथ ही जलापूूर्ति भी शुरू कर दी गई। अकेलगढ़ फिल्टर प्लान्ट से शहर के मध्य क्षेत्र को पेयजल आपूर्ति करने वाली 1000 एम.एम.व्यास की डीआई पाईप लाईन से आर.पी.एस.पम्प हाऊस पर जोडऩे वाली 1100 एमएम की पीएससीसी पाईप लाईन से जोडऩे का कार्य किया जाना था।
विभाग के अधिकारियों के अनुसार बुधवार को सुबह की पारी में जलापूर्ति के बाद मिलान कार्य शुरू कर दिया गया। पाईप लाईन जोडऩे का कार्य करीब 40 लोगों की टीम ने 36 घंटे का कार्य 12 घंटे में पूर्ण कर जलापूर्ति बहाल कर दी गई।

इनकी मौजूगी में किया गया कार्य
विभाग के दोनों अलग अलग डिविजनों के अधिशासी अभियंता सोमेश मेहरा व भारत भूषण मिगलानी तथा सहायक अभियंता श्याम माहेश्वरी, नरेश गौतम, विमल नागर, धर्मराज मीणा, दया आर्य, कनिष्ठ अभियंता कविता सुवाल, अशोक बमनावत, व अन्य अभियंताओं की मौजूदगी में निर्धारित समय से पहले कार्य को पूर्ण किया।
दो दिन का लिया गया था शटडाउन

अधिशासी अभियंता सोमेश मेहरा ने बताया कि मिलान कार्य को करने के लिए 22 की सुबह से 23 जुलाई की शाम तक शटडाउन लिया गया था। इससे नए-पुराने कोटा शहर की कई कॉलोनियों में बुधवार सुबह से गुरुवार को शाम तक जलापूर्ति प्रभावित होने वाली थी। यह कार्य करवाया जाना जरूरी था।जिस लाइन से अभी तक जलाूर्ति की जा रही थी, वह लाइन जर्जर हो गई थी। अब उपभोक्ताओं को अच्छे दबाव से पानी मिल सकेगा।
टैंकरें की व्यवस्था

इससे पहले पाइपलाइन मिलान कार्य के चलते बुधवार को जलदाय विभाग ने शटडाउन लिया। इससे नए पुराने कोटा शहर की कई कॉलोनियों में जलापूर्ति बंद रही। प्रभावित लोगों के लिए हाड़ौती विकास मोर्चा ने पानी के टैंकरों की व्यवस्था की। पानी पहुंचाने के लिए बुधवार को शाम मल्टीपरपज स्कूल के मैदान से विभिन्न इलाकों के लिए टैंकरों को रवाना किया गया। नगर निगम के आयुक्त वासुदेव मलावत ने हरी झंडी टैंकरों को दिखाई।विकास मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र सांखला ने बताया कि इनके अलावा 25 टैंकर को एक निश्चित जगह परखड़ा किया गया। जहां से लोग आकर पानी अपने घरों में ले जा सकेंगे। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहीम खान, शहर अध्यक्ष शादाब खान, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hindi News/ Kota / जलदाय विभाग के अधिकारी व कर्मचारी डटे तो 12 घंटे में कर डाला 36 घंटे का काम

ट्रेंडिंग वीडियो