15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हसदेव नदी से 40 साल तक मिलेगा भरपूर पानी

11 करोड़ की लागत से जलसंधान विभाग बनाएगा दो इंटेकवेल, चिरमिरी और मनेंद्रगढ़ को होगी पानी की आपूर्ति

2 min read
Google source verification

image

Pranayraj rana

Feb 02, 2016

Hasdeo river

Hasdeo river

योगेश चंद्रा

बैकुंठपुर.
जल संसाधन विभाग की ओर से जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी में करीब 11 करोड़ की लागत से एनीकट व दो इंटेकवेल का निर्माण कराया जाएगा। हसदेव नदी के नागपुर के ग्राम पंचायत लाई और मनेंद्रगढ़ में रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर इंटेकवेल का निर्माण किया जाएगा।


इंटेकवेल से नगर निगम चिरमिरी और नगर पालिका मनेंद्रगढ़ को भरपूर पानी दिया जाएगा। जल संसाधन विभाग के अनुसार इंटेकवेल से चिरमिरी और मनेंद्रगढ़ शहर को अगले 40 साल तक पर्याप्त पानी दिया जाएगा।


लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने हसदेव नदी के ग्राम पंचायत लाई और मनेंद्रगढ़ के पुराने इंटेकवेल के पास नया इंटेकवेट बनाने की स्वीकृति दी है। इंटेकवेल और एनीकट का निर्माण जल संसाधन विभाग के माध्यम से कराया जाएगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने इंटेकवेल व एनीकट निर्माण के लिए करीब 11 करोड़ की स्वीकृति दी गई।


लाई इंटेकवेल से चिरमिरी नगर निगम और मनेंद्रगढ़ से नगर पालिका मनेंद्रगढ़ को पानी सप्लाई की जाएगी। जल संसाधन विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने इंटेकवेल और एनिकट निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल संसाधन विभाग के अनुसार नए इंटेकवेल निर्माण से चिरमिरी और मनेंद्रगढ़ शहर को अगले 40 साल तक पर्याप्त उपलब्ध कराया जा सकेगा। शहरवासियों को पीने के पानी के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।


.20 किलोमीटर बिछेगी पाइप

ग्राम पंचायत लाई से चिरमिरी नगर निगम को पानी सप्लाई करने के लिए करीब 15 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। वहीं मनेंद्रगढ़ शहर के लिए करीब 6 किलोमीटर पाइप लाइन का विस्तार किया जाएगा। पाइन लाइन बिछाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ग्राम पंचायत लाई के इंटेकवेल से चिरमिरी तक पाइन लाइन का विस्तार किया जाएगा।


वर्तमान में यह व्यवस्था

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की ओर से वर्तमान में चिरमिरी नगर निगम को सरभोगा बांध से जलापूर्ति की जा रही है। जबकि मनेंद्रगढ़ को हसदेव नहीं से ही पानी दिया जा रहा है। विभाग ने भविष्य में पानी की जरूरत को ध्यान में रखकर चिरमिरी और मनेंद्रगढ़ के लिए दो नया इंटेकवेल बनाने का निर्णय लिया है।


चिरमिरी और मनेंद्रगढ़ को पानी सप्लाई करने के लिए हसदेव नदी पर दो इंटेकवेल का निर्माण कराया जाएगा। इंटेकवेल निर्माण के लिए करीब 11 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति भी मिल चुकी है। नागपुर के ग्राम पंचायत लाई और मनेंद्रगढ़ में पुराने इंटेकवेल के पास नया इंटेकवेल का निर्माण किया जाएगा। इंटेकवेल का निर्माण होने से मनेंद्रगढ़ और चिरमिरी शहर को अगले 40 साल तक भरपूर पानी दिया जाएगा।

यूएस राम,
कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन विभाग बैकुंठपुर

ये भी पढ़ें

image