scriptUranium in CG: कोरबा में छिपा है यूरेनियम का खजाना! परमाणु ऊर्जा विभाग करेगा सर्वे, मिले है खास इनपुट | Uranium in CG: Department of Atomic Energy conduct survey | Patrika News
कोरबा

Uranium in CG: कोरबा में छिपा है यूरेनियम का खजाना! परमाणु ऊर्जा विभाग करेगा सर्वे, मिले है खास इनपुट

Uranium in Chhattisgarh: परमाणु ऊर्जा विभाग छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में यूरेनियम की तलाश करेगी। इस सर्वे के लिए दो गांवों को चिन्हित किया गया है। बताया जा रहा है कि इन दो गांवों में यूरेनियम होने की पुष्टि की गई है।

कोरबाJul 18, 2024 / 11:12 am

Kanakdurga jha

Uranium in CG NEWS
Uranium in Korba: प्राकृतिक संसाधन से भरपूर कोरबा जिले में पहली बार यूरेनियम की तलाश की जाएगी। इसके लिए दो गांवों को चिन्हित किया गया है। सर्वे का काम परमाणु ऊर्जा विभाग की इकाई परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय को दिया गया है। खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान के लिए घने जंगलों के बीच स्थित ग्राम धनगांव और गढ़तरा को चिन्हित किया गया है।
इनकी लगभग 5 वर्ग किलोमीटर की जमीन पर यूरेनियम की मौजूदगी का पता हेलीबोन भू भौतिकी सर्वेक्षण के तहत करने की योजना है। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से राज्य शासन के जरिए जिला प्रशासन को सूचना भेजी गई है। जिन इलाकों में सर्वे किया जाना है उसका दायरा भी निर्धारित किया गया है। बताया जाता है कि परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय इन दोनों गांवों में यूरेनियम की पुष्टि होने पर उपयोग भी खुद ही करेगा।
यह भी पढ़ें

CG Industry: मुख्यमंत्री साय ने सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 पोर्टल का किया शुभारंभ, बोले – उद्योगों की स्थापना के लिए मिलेगा हर संभव सहयोग

Uranium in CG
यहाँ भारत के विभिन्न भागों में डी.ई.ए. द्वारा यूरेनियम अन्वेषण को दर्शाने वाला चार्ट दिया गया है। यह चार्ट छह क्षेत्रों: आंध्र प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, कर्नाटक, मेघालय और तेलंगाना में मीट्रिक टन में खोजे गए यूरेनियम की मात्रा को दर्शाता है।

लिथियम के सर्वे का दायरा बढ़ा

जिले में लीथियम का पता चलने के बाद केंद्र सरकार ने इसके सर्वे का दायरा बढ़ा दिया है। अब लिथियम का सर्वे लगभग 5 हजार हेक्टेयर जमीन (Uranium in CG) पर किया जाएगा। जिन गांवों में लिथियम का सर्वे होना है उसमें बावापारा, नवापारा, गुरुभाठा, दर्राभाठा, बरपनटोला, पंडरिया, गंगपुर के अलावा कटघोरा के पास स्थित ग्राम रामपुर और छुरी के निकट स्थित छुरी और जेंजरा शामिल हैं। इनमें लीथियम का सर्वे जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा किया जाएगा।
भौमिकी रायपुर के संयुक्त संचालक संजय कन्तने ने बताया – खजिन तत्व की तलाश के लिए आने वाले दिनों में सर्वे होनी है। इस पर अगस्त में एक सेमीनार का आयोजन भी रायपुर में किया गया है।

Hindi News/ Korba / Uranium in CG: कोरबा में छिपा है यूरेनियम का खजाना! परमाणु ऊर्जा विभाग करेगा सर्वे, मिले है खास इनपुट

ट्रेंडिंग वीडियो