कोरबा

PM Awas Yojana: दिवाली से पहले गरीबों को मिला अपना नया आशियाना, 27 हजार हितग्राहियों के खाते में पहुंची राशि…

PM Awas Yojana: कोरबा में 60 हजार पीएम आवास बने। वहीं 27 हजार हितग्राहियों के खाते में राशि पहुंची। प्रदेश में मोदी की सभी गारंटियों को तेजी के साथ पूरी की जा रही है।

कोरबाOct 24, 2024 / 02:35 pm

Laxmi Vishwakarma

PM Awas Yojana: प्रदेश में विकास के हर मोर्चे पर व्यापक स्तर पर कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने गरीबी को अत्यंत निकट से देखा है, उन्होंने गरीबों के दर्द को समझा तथा गरीबों के हित में अनेक योजनाएं संचालित कराया।

PM Awas Yojana: पहली किश्त के रूप में राशि डाली जा चुकी राशि

उप मुख्यमंत्री साव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत देश में 04 करोड़ गरीब परिवारों को पक्के मकान मिल चुके हैं, वहीं 03 करोड़ परिवारों को पक्के मकान दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले में 60 हजार पक्के आवास बनाए जा चुके हैं तथा वर्तमान में 27 हजार हितग्राहियों के खाते में आवास की पहली किश्त के रूप में राशि डाली जा चुकी है।
छत्तीसगढ़ में सभी गरीब परिवारों को पक्के मकान मिले, इसके लिए हमारी सरकार बनी तो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शपथ ग्रहण के दूसरे ही दिन प्रदेश में 18 लाख आवासगृहों के निर्माण की स्वीकृति पर हस्ताक्षर कर दिए। मोदी की सभी गारंटी तेजी के साथ पूरी की जा रही है।

गरीब और जरूरतमंद लोगों को मिला अपना पक्का मकान

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री साव ने योजना के हितग्राहियों को नवीन आवास स्वीकृत पत्र, पूर्ण आवासगृहों की चाबी, वन अधिकार पट्टा सहित अन्य सामग्रियों का वितरण किया। (PM Awas Yojana) कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने की।
इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचन्द पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरीब और जरूरतमंद लोगों को पक्के आवास बनाने का कार्य आंदोलन के रूप में लिया है, और इसे पूर्ण किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर ने कहा अपना पक्का मकान बनाना किसी भी व्यक्ति का सपना होता है।

07 हजार से ज्यादा आवास पूर्ण कर लिए गए

शासन से दी जा रही राशि से आप अपना सपना पूरा कीजिए। उन्होंने सभी हितग्राहियों को आवास स्वीकृत होने एवं पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिला स्तरीय आवास मेला में कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा जिले में 07 हजार से ज्यादा आवास पूर्ण कर लिए गए हैं।
150 आवासों पर 01 आवास मित्र की नियुक्ति की जा रही, जिसमें से आज आवास मित्रों को नियुक्ति पत्र प्रदाय किए जा रहे है। कलेक्टर ने आवास के हितग्राहियों से आग्रह किया कि आगामी 04 माह में अपना पक्का आवास बना लें। शासन से इसके लिए राशि उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने कहा कि किसी भी शासकीय, गैर शासकीय, असामाजिक तत्वों की बातों में न आए और किसी को आवास निर्माण के लिए एक रुपया भी न दें। आवास निर्माण की राशि के दुरुपयोग को रोकने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें

PM Awas Yojana: त्यौहार के सीजन में खुशियां हुई दोगुनी, ग्रामीणों को मिला PM आवास योजना का लाभ, देखें तस्वीरें

यह संकल्प तेजी के साथ हो रहा पूरा

टीपी नगर के राजीव गांधी आडिटोरियम में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास मेला समारोह में मुय अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के समग्र विकास की परिकल्पना को केन्द्र व राज्य सरकार मिलकर साकार कर रही है। (PM Awas Yojana) हमारा संकल्प था कि छत्तीसगढ़ राज्य को हमने बनाया है- हम ही संवारेंगे और यह संकल्प तेजी के साथ पूरा हो रहा है।

सरगुजा से लेकर बस्तर तक बह रही विकास की बयार: देवांगन

समारोह में श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य का तेजी से विकास किया जा रहा है, सरगुजा से लेकर बस्तर तक विकास की बयार बह रही है।
हमारी सरकार बनते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 18 लाख गरीब परिवारों के आवासगृहों की स्वीकृति पर हस्ताक्षर किए, इसके अंतर्गत केन्द्र सरकार द्वारा प्रथम चरण में साढे 08 लाख आवासगृहों की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। वहीं निगम आयुक्त व जिला पंचायत की सीईओ प्रतिष्ठा ममगाई ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

नगरीय निकायों को 16 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

PM Awas Yojana: उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में जिले के नगरीय निकायों को लगभग 16 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात प्रदान की गई। इसमें नगर पालिक निगम कोरबा के 12 करोड़ 80 लाख 38 हजार रूपये सहित अन्य कार्य शामिल हैं।

Hindi News / Korba / PM Awas Yojana: दिवाली से पहले गरीबों को मिला अपना नया आशियाना, 27 हजार हितग्राहियों के खाते में पहुंची राशि…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.