scriptCricket Satta Bazar: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए लगा करोड़ो का सट्टा, 5 सटोरिए गिरफ्तार | Cricket Satta Bazar: 5 arrested | Patrika News
कोरबा

Cricket Satta Bazar: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए लगा करोड़ो का सट्टा, 5 सटोरिए गिरफ्तार

Cricket Satta Bazar: पुलिस ने अंबिकापुर के गांधी चौक स्थित वसुंधरा सिटी के पास एक जगह पर दबिश देकर चार युवकों को पकड़ लिया।

कोरबाJun 28, 2024 / 01:36 pm

Shrishti Singh

Cricket Satta Bazar

Cricket Satta Bazar: टी-20 क्रिकेट विश्वकप के फाइनल मुकाबले से पहले पुलिस ने सट्टे के एक बड़े कारोबार का पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने कोरबा और अंबिकापुर से कोरबा पुलिस ने 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि सटोरियों ने लगभग 85 खातों में सट्टे की राशि को इधर-उधर किया है। इनमें लगभग 5 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है। खाते में लगभग 7 लाख रुपए पड़े हुए हैं, इसे पुलिस ने होल्ड कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।

सट्टे का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि रजगामार में रहने वाला अर्पित अग्रवाल टी-20 विश्वकप में रन और बॉल पर सट्टा खेलवा रहा है। पुलिस ने अर्पित अग्रवाल पर नजर रखना शुरू किया। इसी दौरान पुलिस को आदित्य चौहान नाम के एक युवक के बारे में पता चला। दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस उनके घर पहुंची लेकिन वे नहीं मिले। आदित्य के बारे में जानकारी मिली कि वह पोड़ीबहार स्थित अपने घर में रह रहा है। तब पुलिस ने घेराबंदी कर आदित्य को पोड़ीबहार से पकड़ लिया। आदित्य की उम्र लगभग 22 साल है।

यह भी पढ़ें

Bilaspur Satta Bazar: श्रीलंका और दुबई के बाद ऑनलाइन सट्टा का अवैध कारोबार करने सटोरिए पहुंचे बिलासपुर, 2 गिरफ्तार

पूछताछ में आदित्य ने ऑनलाइन सट्टा के कारोबार से जुड़ना स्वीकार किया। उसने बताया कि वह अंबिकापुर में रहने वाले एक गिरोह के साथ मिलकर सट्टा खेलवा रहा था। आदित्य से मिली जानकारी के आधार पर आगे की जांच करने के लिए पुलिस की एक टीम अंबिकापुर रवाना हुई। पुलिस ने अंबिकापुर के गांधी चौक स्थित वसुंधरा सिटी के पास एक जगह पर दबिश देकर चार युवकों को पकड़ लिया। चारों युवक जब पकड़े गए तब ऑनलाइन पैनल चला रहे थे।

पुलिस ने उनके पास से कृष्णा बुक, जेट बुक और ऑल बुक नाम से बनाए गए तीन पैनल आईडी को बरामद किया। जिनसे सटोरिए कोरबा और अंबिकापुर सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अपना गिरोह चला रहे थे। चारों को पकड़कर पुलिस ने पूछताछ की। उनके कमरे की तलाशी ली गई, तब पुलिस को 21 मोबाइल हैंडसेट, दो लैपटॉप और अन्य सामान मिले।

Cricket Satta Bazar
छत्तीसगढ़ में टी20 विश्व कप सट्टा पर डेटा चार्ट यहां दिया गया है। यह पांच दिनों की अवधि में दांव की मात्रा, जीत की राशि और हार की राशि दिखाता है।

पुलिस ने उन्हें जब्त कर लिया और आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ किया। बैंक खातों की जांच की। प्रारंभिक जांच में पुलिस को अलग-अलग बैंकों के लगभग 85 खातों के बारे में जानकारी मिली है जिसके माध्यम से रूपए एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजे गए। पुलिस का कहना है कि इन खातों से लगभग पांच करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है। वर्तमान में इन खातों में लगभग सात लाख रुपए पड़े हुए हैं, इसे होल्ड पर रखा गया है।

पकड़े गए सटोरियों में आदित्य सिंह उम्र 22 वर्ष पोड़ीबहार नीचे मोहल्ला थाना सिविल लाइन कोरबा के अलावा साहिल दास उम्र 21 वर्ष प्रेमनगर रजगामार, सुनील सिंह 19 वर्ष सरस्वती चौक रजगामार, अमन जायसवाल उम्र 22 वर्ष ग्राम सोनहत भैसवार जिला कोरिया और विवेक सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी रजगामार नेहरू चौक गायत्री नगर शामिल हैं। घटना में शामिल अर्पित अग्रवाल फरार है। पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं पर की जा रही है।

यह भी पढ़ें

Cricket Satta Market: सट्टे ने पलटा IPL मैच का पासा, छत्तीसगढ़ से 5 लोग लगा रहे थे करोड़ों का दाव

Cricket Satta Bazar: मनी ट्रेल के बारे जानकारी जुटा रही पुलिस

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर सेल की टीम अन्य तकनीकी जानकारों के साथ मिलकर सट्टा की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस मामले में मनी ट्रेल हुई है या नहीं। इसके लिए जरूरी सभी पहलुओं पर आने वाले दिनों में छानबीन की जाएगी। मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने आईटी एक्ट के अलावा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Hindi News/ Korba / Cricket Satta Bazar: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए लगा करोड़ो का सट्टा, 5 सटोरिए गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो