bell-icon-header
कोरबा

CG Suicide Case: 15 साल की लड़की पर बॉयफ्रेंड करता था शक, एक दिन मोबाइल ही तोड़ दिया, गर्लफ्रेंड ने कर ली खुदकुशी

CG Suicide Case: लड़की अपने पिता के घर रहती थी और पास में स्थित इंदिरा आवास के मकान में पढ़ाई-लिखाई करने के लिए जाती थी।

कोरबाMay 28, 2024 / 07:05 pm

Shrishti Singh

CG Suicide Case: कोरबा में रहने वाली 15 साल की नाबालिग लड़की ने फोन तोड़े जाने से नाराज होकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने फोन तोड़ने वाले युवक पर खुदकुशी के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि 15 साल की एक आदिवासी लड़की (CG Suicide Case) अपने माता-पिता के साथ रहती थी। वह कक्षा आठवीं में पढ़ती थी। कुछ दिन पहले वह रोहन बिंझवार नाम के युवक के साथ कहीं चली गई थी लेकिन बाद में दोनों घर लौट आए थे। लड़की अपने पिता के घर रहती थी और पास में स्थित इंदिरा आवास के मकान में पढ़ाई-लिखाई करने के लिए जाती थी।

यह भी पढ़ें

CG suicide: जबलपुर-अंबिकापुर ट्रेन आते देख पटरी पर लेट गया युवक, कटकर शरीर के हो गए 2 टुकड़े

25 मई की सुबह लड़की ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिवार को संदेह हुआ। उन्होंने अपने स्तर पर छानबीन की तो लड़की की लाश कमरे में फांसी के फंदे (CG Suicide Case) में लटकी हुई मिली थी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच के लिए पुलिस ने लड़की के परिवार वालों का बयान दर्ज किया है।

इसमें पता चला है कि घटना के एक दिन पहले रोहन बिंझवार लड़की के घर पहुंचा था। उसने लड़की से मोबाइल फोन छीनकर (CG Suicide Case) जमीन पर पटका दिया था इससे फोन टूट गया था। रोहन ने लड़की को दो-चार थप्पड़ भी जड़ा था। रोहन को संदेह था कि लड़की उसे छोड़कर किसी और से बात करती है।

यह भी पढ़ें

CG child suicide: सावधान! मोबाइल की लत ने 12 वर्षीय बच्चे की ले ली जान, भाई के साथ हुई थी कहासुनी

इससे नाराज होकर लड़की अपने कमरे में सोने चली गई। अंदर से दरवाजे को बंद कर लिया। रोहन घटना के बाद फरार हो गया। देर रात खाने के लिए माता-पिता ने लड़की को आवाज दिया तो लड़की ने दरवाजा नहीं खोला और भूख नहीं होने की बात कही। इसके बाद परिवार ने लड़की को सोने के लिए अकेला छोड दिया। अगले दिन सुबह लड़की देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिवार ने छानबीन की तब खुदकुशी (CG Suicide Case) की जानकारी मिली। पुलिस केस दर्ज कर रोहन की पतासाजी कर रही है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Korba / CG Suicide Case: 15 साल की लड़की पर बॉयफ्रेंड करता था शक, एक दिन मोबाइल ही तोड़ दिया, गर्लफ्रेंड ने कर ली खुदकुशी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.