दुर्घटना बुधवार-गुरुवार की दरयानी रात लगभग डेढ़ बजे की बताई जा रही है। रायपुर-बिलासपुर के रास्ते कार अंबिकापुर जा रही थी। बांगो थाना क्षेत्र में केंदई के पास कार बेकाबू होकर सड़क से नीचे जंगल में उतरकर पलट गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना डायल 112 को दी। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन घायलों की ओर से अभी मोरगा चौकी को सूचना नहीं दी गई है।
गौरतलब है कि एक दिन पहले मोरगा क्षेत्र में एक यात्री बस खड़ी ट्रक से टकरा गई थी। घटना में कई यात्री घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई थी। कोरबा जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। इसमें लोगों की जान जा रही है। इसकी रोकथाम को लेकर पुलिस की ओर से पहल की जा रही है लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिल रही है। इधर पुलिस ने बढ़ती दुर्घटना के लिए वाहन चालकों के बेकाबू रतार को दोषी माना है।