scriptपश्चिम बंगाल: टीटागढ़ को मॉडल नगरपालिका के रूप में विकसित करना है लक्ष्य | Patrika News
कोलकाता

पश्चिम बंगाल: टीटागढ़ को मॉडल नगरपालिका के रूप में विकसित करना है लक्ष्य

पश्चिम बंगाल सरकार लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास में जुटी है। इसी प्रकार उत्तर 24 परगना जिले में स्थित टीटागढ़ नगरपालिका क्षेत्र को भी विकसित शहर के रूप में उभारने के लिए विशेष योजना बनाई गई है। टीटागढ़ को मॉडल नगरपालिका के रूप में विकसित करने के लिए कई परियोजनाएं बनाई हैं, जिसे जल्द ही अमली जामा पहनाया जाएगा। यह कहना है टीटागढ़ नगरपालिका के चेयरमैन कमलेश साव का। वे पत्रिका से विशेष बातचीत कर रहे थे। पेश हैं बातचीत के मुख्य अंश।

कोलकाताSep 15, 2024 / 04:37 pm

Rabindra Rai

पश्चिम बंगाल: टीटागढ़ को मॉडल नगरपालिका के रूप में विकसित करना है लक्ष्य

पश्चिम बंगाल: टीटागढ़ को मॉडल नगरपालिका के रूप में विकसित करना है लक्ष्य

सवाल: शहर के विकास के लिए क्या योजनाएं हैं।
जवाब: टीटागढ़ नगरपालिका क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था को और बेहतर किया जायेगा। साथ ही यहां निकासी व्यवस्था व ठोस वज्र्य प्रबंधन क्षेत्र में सुधार के लिए नगरपालिका काम कर रही है। हमारा लक्ष्य टीटागढ़ क्षेत्र को मॉडल नगरपालिका के रूप में विकसित करना है, जिससे यहां के लोगों को बेहतर सेवाएं व सुविधाएं मिल सके।
सवाल: बाजार के विकास के लिए क्या कदम उठाएंगे?
जवाब: नगरपालिका ने टीटागढ़ बाजार के आधुनिकीकरण की योजना बनायी है। जल्द ही पहल शुरू की जायेगी। पूरी योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रूपरेखा तैयार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
सवाल: अतिक्रमण अभियान की क्या स्थिति है?
जवाब: राज्य सरकार के निर्देश पर नगरपालिका के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। अगर भविष्य में इस प्रकार का निर्देश आता है तो फिर से यह अभियान चलाया जायेगा। अगर कोई व्यक्ति 30 या 40 वर्ष से किसी स्थान पर अवैध रूप से रह रहा है या अतिक्रमण किया है तो इसका मतलब यह नहीं कि वह जगह उनकी हो गई। जो दुकानदार 30-40 वर्ष से सरकारी जमीन या फुटपाथ का अतिक्रमण कर दुकान चला रहे थे, वे चाहते तो इतने लंबे समय में अपनी स्थायी दुकान भी बना सकते थे। कोई भी फैसला आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
सवाल: यूनिट एरिया असेसमेंट को लेकर क्या इरादा है?
जवाब: राज्य सरकार कोलकाता नगर निगम की तर्ज पर राज्य के सभी निकायों में यूनिट एरिया असेसमेंट के आधार पर संपत्ति कर लागू करना चाहती है, जो अगले छह महीने में लागू होने की संभावना है। हम भी इस पहल का स्वागत करेंगे, क्योंकि इससे नगरपालिका का राजस्व बढ़ेगा,साथ ही संपत्ति कर के निर्धारण में पारदर्शिता आएगी।

Hindi News/ Kolkata / पश्चिम बंगाल: टीटागढ़ को मॉडल नगरपालिका के रूप में विकसित करना है लक्ष्य

ट्रेंडिंग वीडियो