14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के सबसे बड़े पर्व मर्यादा महोत्सव शुरू

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में धर्म की बयार बहने लगी है। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के सबसे बड़े पर्व मर्यादा महोत्सव का श्रीगणेश रविवार को हुआ। यह महोत्सव दो से 4 फरवरी तक मनाया जाएगा। आचार्य महाश्रमण के सुशिष्य मुनि रमेश कुमार व उनके सहवर्ती मुनि रत्न कुमार भारत व नेपाल की हजारों किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए सिलीगुड़ी पधारे हैं। वे अपने प्रवचन के माध्यम से ज्ञान की गंगा बहाएंगे।

Google source verification

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में धर्म की बयार बहने लगी है। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के सबसे बड़े पर्व मर्यादा महोत्सव का श्रीगणेश रविवार को हुआ। यह महोत्सव दो से 4 फरवरी तक मनाया जाएगा। आचार्य महाश्रमण के सुशिष्य मुनि रमेश कुमार व उनके सहवर्ती मुनि रत्न कुमार भारत व नेपाल की हजारों किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए सिलीगुड़ी पधारे हैं। वे अपने प्रवचन के माध्यम से ज्ञान की गंगा बहाएंगे। मुनि रमेश कुमार का जन्म राजस्थान के सरदारशहर में हुआ। वे 47 वर्षो से जैन साधु के रूप में साधनारत हैं। मर्यादा महोत्सव को लेकर जैन समुदाय में भक्ति का माहौल है। वे इसे अपना पावन सौभाग्य मान रहे हैं। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा, सिलीगुड़ी इस वर्ष मुनि रमेश कुमार के पावन सान्निध्य में 161 वां मर्यादा महोत्सव मना रही है। सभा से जुड़े पदाधिकारियों ने तेरापंथ भवन, सोमानी मील में संवाददाताओं को तीनों दिन के महोत्सव की जानकारी दी। मंत्री महेन्द्र गोलछा समेत तमाम पदाधिकारी और जैन समुदाय के लोग इस महोत्सव की सफलता में जुटे हैं।