खरगोन

Maheshwar Assembly Election Result Update: महेश्वर विधान सभा सीट पर बीजेपी के राजकुमार मेव जीते, कांग्रेस की विजयलक्ष्मी साधौ हारीं

Maheshwar Assembly Election Result Update: मप्र में विधान सभा चुनाव का परिणाम बीजेपी के पक्ष में रहा। बीजेपी ने यहां रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत का सेहरा पहना। प्रदेश के खरगोन जिले की महेश्वर विधान सभा सीट पर बीजेपी के राजकुमार मेव ने जीत का सेहरा पहना। राजकुमार मेव ने कांग्रेस प्रत्याशी विजयलक्ष्मी साधौ को 5 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।

खरगोनDec 04, 2023 / 01:57 pm

Sanjana Kumar

Maheshwar Assembly Election Result Update: महेश्वर विधान सभा सीट पर बीजेपी के राजकुमार मेव जीते, कांग्रेस की विजयलक्ष्मी साधौ हारीं मप्र में विधान सभा चुनाव का परिणाम बीजेपी के पक्ष में रहा। बीजेपी ने यहां रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत का सेहरा पहना। प्रदेश के खरगोन जिले की महेश्वर विधान सभा सीट पर बीजेपी के राजकुमार मेव ने जीत का सेहरा पहना। राजकुमार मेव ने कांग्रेस प्रत्याशी विजयलक्ष्मी साधौ को 5 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। प्रदेश की महेश्वर विधानसभा सीट पर 81.05 फीसदी मतदान हुआ। विधान सभा चुनाव में कुछ ही दिन शेष हैं। इन चुनावों में प्रदेश की महेश्वर विधान सभा सीट पर बीजेपी के राजकुमार मेव और कांग्रेस की विजय लक्ष्मी साधौ के बीच सीधा मुकाबला है। खरगोन जिले की महेश्वर विधानसभा सीट पर इस बार कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर है। देवी अहिल्याबाई होल्कर शासनकाल में राजधानी रहा महेश्वर विधान सभा सीट के रूप में एससी वर्ग के लिए सुरक्षित है। यहां से वर्तमान में कांग्रेस की डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ विधायक है।

आपको बता दें कि इस विधान सभा सीट पर वंशवाद हावी रहा। कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली महेश्वर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में साधौ परिवार का ही कब्जा रहा है। आपको बता दें कि विधायक डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ अपने पिता की विरासत को अब संभाल रही हैं। महेश्वर सीट का जातीय समीकरण महेश्वर विधानसभा सीट पर जातीय समीकरण की बात की जाए तो यहां दो लाख से ज्यादा मतदाता है। अनुसूचित जाति के वोटर्स की संख्या यहां सबसे अधिक है। पाटीदार, वैश्य और ब्राह्मण समाज के मतदाताओं की बड़ी संख्या है।

– कुल मतदाता -209966

– पुरुष मतदाता -106534

– महिला मतदाता -103430

महेश्वर सीट का राजनीतिक इतिहास

महेश्वर विधानसभा क्षेत्र में जनसंघ और जनता पार्टी एक-एक बार एवं बीजेपी के उम्मीदवार दो बार सफल हुए हैं। 1952, 1957, 1967, 1972, 1980, 1985, 1993, 1998 एवं 2008 में यहां कांग्रेस ने जीत दर्ज कराई। इस सीट पर साधौ परिवार का वर्चस्व रहा है। यहां से दिवंगत सीताराम साधौ 5 बार विधायक चुने गए। इसके बाद उनकी बेटी डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ भी 5 बार विधायक चुनी गईं।

मुख्य प्रतिद्वंद्वी : राजकुमार मेव, भाजपा

प्रमुख मुद्दे
भाजपा की ओर से: शहर में रोजगार के अवसर विकसित करेंगे। पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाएंगे। नर्मदा तटों को विकसित कर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं जुटाई जाएंगी। क्षेत्र की प्रतिभाओं को ध्यान में रखते हुए स्पोट्र्स ट्रैक बनाएंगे।


मुख्य प्रतिद्वंद्वी : विजय लक्ष्मी साधौ, कांग्रेस

महेश्वर से मेडिकल कॉलेज छीन लिया। सरकार ने क्षेत्र में पर्यटन के विकास के लिए कुछ नहीं किया। देवी अहिल्या की राजधानी को पिछड़ा बना दिया। धरोहरों का संरक्षण और बुनकरों को प्रोत्साहित नहीं किया।

ये भी पढ़ें : MP Election 2023: इस विधान सभा सीट पर कभी कांग्रेस कभी बीजेपी का कब्जा, जनता ने 5-5 बार दिया मौका

Hindi News / Khargone / Maheshwar Assembly Election Result Update: महेश्वर विधान सभा सीट पर बीजेपी के राजकुमार मेव जीते, कांग्रेस की विजयलक्ष्मी साधौ हारीं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.