
13 मजदूरों की हुई मौत
खरगोन.
जिले से मजदूरी के लिए महाराष्ट्र गए मजदूरों के साथ शुक्रवार को बड़ी दुर्घटना हुई। इसमें आठ मजूदरों की मौत की सूचना है। सभी मृतक पुरुष हैं और यह महेश्वर तहसील क्षेत्र के रहने वाले हैं। उक्त हादसे में 13 मजदूरों की मौत हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा जिले के सिंधखेड़ाजा के पास ताड़ेगांव-दसरबीड़ के बीच दुर्घटना हुई। यहां हिंदू हृदय सम्राट बाबा साहेब समृद्धि हाइवे का काम चल रहा था। इसी काम में सभी मजदूर लगे थे। जो एक ट्रक में सवार होकर दसरबीड़ सेक्शन की ओर जा रहे थे। रास्ते में ट्रक असंतुलित होकर पलट गई। जिसके चलते 13 मजदूर दब गए। ट्रक में लोहे के सरिए भरे हुए थे। दुर्घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। इसकी सूचना शाम को खरगोन में पुलिस को मिली। जिसके बाद मृतकों के बारे में खोजबीन शुरू हुई। एसपी शैलेंद्रसिंह चौहान ने हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं धार जिले के भी पांच मजदूरों मौत हुई है। उधर, सूचना के बाद हताहत हुए मजदूरों को लेने के लिए परिजनों के साथ महेश्वर क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम को महाराष्ट्र भेजा गया है।
लोहे के सरियों से लादा था ट्रक
जिस ट्रक में मजदूर बैठकर जा रहे थे, उसमें लोहे के सरिए के छोटे-छोटे टुकड़े भरे हुए थे। हासदे के वक्त कई मजदूर इन सरियों से चोटिल और जख्मी हुई। जिसके कारण इतनी संख्या में मौत हुई। कई मजदूर ट्रक के नीचे दब गए थे। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से निकालने का प्रयास किया गया।
नायाब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम रवाना
हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में भी खलबली मच गई। मजदूरों के बारे में इधर-उधर फोन लगाकर जैसे-जैसे जानकारी जुटाई। इसके बाद कलेक्टर केे निर्देश पर महेश्वर के नायाब तहसीलदार अनील मोरे के नेतृत्व में एक टीम को महाराष्ट्र रवाना किया है। जो मृतक मजदूरों के परिजनों को लेकर गए हैं। अभी यह पता नहीं चल सका कि यह मजदूर कब से महाराष्ट्र गए थे।
हादसे में इनकी मौत की सूचना
गणेश डावर (20) मेलखेडी
दीपक डावर (21) मेलखेड़ी
सुनील डावर (22) मेलखेडी
नारायण डावर (25) मेलखेडी
लक्ष्मण डावर (20) मोयदा
महेश कटारे (31) बबलई
जितेंन मकवणी (19) मक्सी
देवराम ओसरे (21) कांचीकुआं
धार के मृतक
गोविंद शिलोड (25) भोंडल
करण मकवणे (19) काकलपूर
दिनेश गावड (27) हनुमत्या
दिलीप कटारे (25) अंबापुर
मिथुन माचारे (19) तारापुर
आठ की मौत
महाराष्ट्र पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खरगोन जिले के आठ मजदूरों की मौत हुई है। यह महेश्वर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। परिजनों के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम महाराष्ट्र गई है।
शैलेंद्रसिंह चौहान, एसपी खरगोन
Published on:
20 Aug 2021 09:50 pm
बड़ी खबरें
View Allखरगोन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
