scriptएक बार फिर से शर्मसार हुई इंसानियत, 70 साल के साधु के साथ शराबी ने कर दिया बड़ा कांड | khandwa news unusual activity with sadhu who is doing his tapasya in omkareshwar | Patrika News
खंडवा

एक बार फिर से शर्मसार हुई इंसानियत, 70 साल के साधु के साथ शराबी ने कर दिया बड़ा कांड

Khandwa News : एमपी के खंडवा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शराबी ने साधु के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया है।

खंडवाApr 01, 2024 / 03:41 pm

Himanshu Singh

khandwa_new.jpg

मध्यप्रदेश के खंडवा स्थित ओंकारेश्वर से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शराबी ने साधु के साथ के अप्राकृतिक कृत्य किया है। बता दें कि साधु यूपी के ललितपुर का रहने वाला हैं। वह एक हफ्ते से नर्मदा नदी के किनारे तपस्या पर कर रहा था। हालांकि, मंधाता थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है।

 


साधु का परिचय महेश नाम के व्यक्ति से हुआ था। महेश साधु को अपने घर भोजन कराने ले गया। वो साधु को घर में अकेला छोड़कर सब्जी लेने गया था। तभी अचानक पड़ोस में रहने वाला निर्मल शराब के नशे में घर के अंदर घुस गया।इसके बाद वह साधु के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने लगा। इसके कुछ देर जब महेश घर लौटा। तबतक आरोपी निर्मल घर से भाग चुका था। घटना के बारे में सुनकर महेश दंग रहा गया। इसके बाद वह साधु के थाने लेकर पहुंचा और पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पर अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें – मैट्रिमोनियल साइट पर मिले पार्टनर ने लगाया लाखों का चूना, जानें पूरा मामला

 


इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि साधु महेश के साथ थाने आए थे। उन्होंने बताया कि मैं ललितपुर का रहने वाला हूं। यहां आकर मैं तपस्या कर रहा था। तभी महेश से मेरा परिचय हुआ। उसने मुझे अपने घर में भोजन के लिए बुलाया। मै उसके साथ घर चला गया। महेश खाना बनाने के लिए सब्जी लेने गया था। तभी एक अंजान आदमी घर के अंदर घुस गया। उसने मुझे पकड़ लिया। उसने शराब पी रखी थी। मैंने उससे अपने आप को अलग करने की कोशिश की लेकिन वो मुझपर हावी हो गया। इसके बाद उसने मेरे साथ गंदा काम किया। साधु के घरवालों को भी इस घटना के बारे में बता दिया गया है।

Hindi News/ Khandwa / एक बार फिर से शर्मसार हुई इंसानियत, 70 साल के साधु के साथ शराबी ने कर दिया बड़ा कांड

ट्रेंडिंग वीडियो