scriptG-20 Summit: दुनिया के शक्तिशाली देशों के प्रतिनिधि खजुराहो में, देखें अपडेट | g20 working group of culture meeting in khajuraho G-20 Summit updates | Patrika News
खजुराहो

G-20 Summit: दुनिया के शक्तिशाली देशों के प्रतिनिधि खजुराहो में, देखें अपडेट

G-20 Summit- विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में 22 से 25 फरवरी तक चलेगी जी-20 देशों के प्रतिनिधियों की बैठक…।

खजुराहोFeb 22, 2023 / 01:53 pm

Manish Gite

g-20-new.gif

 

खजुराहो। दुनिया के शक्तिशाली देश कला-संस्कृति और धरोहर के संरक्षण पर मंथन करने के लिए जुटे हैं। बुधवार 22 फरवरी से 25 फरवरी तक 20 देशों सहित 9 मेहमान देशों और 7 अंतरराष्ट्रीय संगटनों के डेलिगेट्स मौजूद हैं। पहले दिन एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें विदेशों से वापस लाई गई 25 मूर्तियां शामिल हैं।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद हैं। साथ में केंद्रीय मंत्री डा. वीरेंद्र कुमार और मीनाक्षी लेखी एवं सांसद वीडी शर्मा भी मौजूद हैं।

 

 

इससे पहले भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव लिली पांडे ने छतरपुर में जी-20 समूह की बैठक के बारे में जानकारी दी। पांडे ने बताया कि G-20 की थीम वसुधैव कुडुम्बकम- एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य है। सचिन के मुताबिक इस थीम से प्रेरित होकर सांस्कृतिक परियोजनाओं का एक मजबूत कार्यक्रम विकसित किया गया है।

22 फरवरी से 25 फरवरी तक चलने वाली जी 20 संस्कृति समूह की बैठकों के दौरान चार बैठकें होंगी। इनमें खजुराहो, भुवनेश्वर, हम्पी और बनारस शामिल हैं। सांस्कृतिक संपदा का संरक्षण और बहाली’ थीम पर खजुराहो में यह बैठकें होंगी। खजुराहो के महाराज छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित बैठकों में आने वाले प्रतिनिधि पश्चिमी समूह के मंदिरों का दौरा करेंगे, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। उन्हें पन्ना टाइगर रिजर्व भी ले जाया जाएगा। आदिवर्त कार्यक्रम भी दिखाया जाएगा। इस समय खजुराहो फेस्टिवल भी चल रहा है।

 

खजुराहो में धारा 144

छतरपुर जिला मजिस्ट्रेट संदीप जीार ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। इस दौरान छत्रसाल कन्वेंशन हाल, ललित, रेडीशन, क्लार्क, बुंदेला मिंट, टुलिप, चंदेला, रमाडा होटल सहित डांस फेस्टिवल स्थल, सर्किट हाउस, एयरपोर्ट आदिवर्त संग्रहालय और पश्चिम मंदिर समूह खजुराहो के आसपास के तीन किलोमीटर के दायरे में ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट एयर बलून और अन्य फ्लाइंग आब्जेक्ट पर प्रतिबंध रहेगा। रेड जोन और नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। इस दौरान खजुराहो में 23, 24, 25 फरवरी 2023 को खजुराहो में जी-20 के संस्कृति कार्य समूह की बैठकें होंगी।

Hindi News/ Khajuraho / G-20 Summit: दुनिया के शक्तिशाली देशों के प्रतिनिधि खजुराहो में, देखें अपडेट

ट्रेंडिंग वीडियो