scriptKawardha News: करोड़ों में तैयार हुआ आलीशान पर्यटन रिसॉर्ट खण्डहर में तब्दील, हर शाम लोग मजे से छलकाते हैं जाम | Kawardha news: Luxurious tourist resort turned into ruins | Patrika News
कवर्धा

Kawardha News: करोड़ों में तैयार हुआ आलीशान पर्यटन रिसॉर्ट खण्डहर में तब्दील, हर शाम लोग मजे से छलकाते हैं जाम

Kawardha News: करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद पर्यटन मंडल का आलीशान रिसॉर्ट खण्डहर में तब्दील हो चुका है। वर्तमान में यह केवल असमाजिक तत्वों का अड्डा बनकर रह गया है…

कवर्धाJun 25, 2024 / 06:00 pm

चंदू निर्मलकर

Kawardha news
Kawardha News: शासकीय राशि के दुरुपयोग का जीता जागता नमूना जिला मुख्यालय कवर्धा में मौजूद है। करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद पर्यटन मंडल का आलीशान रिसॉर्ट खण्डहर में तब्दील हो चुका है। वर्तमान में यह केवल असमाजिक तत्वों का अड्डा बनकर रह गया है, क्योंकि इसकी कोई सुध लेने वाला नहीं है।
Kawardha News: कवर्धा शहर के भोरमदेव रोड में करोड़ों रुपए की लागत से बना पर्यटन मंडल का आलीशान रिसॉर्ट कबाड़ में तब्दील हो गया है। लापरवाही व देखरेख के अभाव में यह भवन अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया है। यह सीधे तौर पर जनता के पैसों की बर्बादी है।
Kawardha News: जिस उद्देश्य से इस भवन का निर्माण पर्यटन मंडल द्वारा कराया गया था। वह अपने उदेश्यों से भटक गई है। यहां किसी तरह से सुविधा तो दूर की बात है। कदम रखने लायक नहीं बचा है। वर्ष 2008 में लोकार्पित पर्यटक विश्राम भवन के कई हिस्से ढहने लगा है। कमरों के फॉल सिलिंग, कांच, खिड़की दरवाजे कुछ नहीं बचा है। वर्तमान में यह केवल असमाजिक तत्वों का अड्डा बनकर रह गया है। रिसॉर्ट के कई किमती सामान चोरी भी हो चुके हैं, लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। यह लावारिश की तरह पड़ा है।

Kawardha News: भवन को बचाने का प्रयास ही नहीं

शुरुवाती सालों को छोड़ दे, तो उसके बाद इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। जनता के पैसों से बना, गाढ़ी कमाई का टैक्स देकर बने इसे सरकारी निर्माण को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। नगर में अगर कोई एक पान का ठेला भी लगा लेता है। तो दूसरे दिन प्रशासन उसे हटाने पहुंच जाता है, लेकिन खुद ही सरकारी जमीन पर बने करोड़ों की लागत से बने भवन को बचाने का प्रयास ही नहीं किया जा रहा है। इसके चलते करोड़ों रुपए का भवन खण्डहर में तब्दील हो रहा है।

पर्यटन को बढ़ावा देने की लिए बनाया था

कबीरधाम जिला प्राकृतिक व ऐतिहासिक रुप से काफी समृद्ध है। यही वजह है कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तत्कालीन भाजपा सरकार ने पानी की तरह पैसा बहाकर इसका निर्माण कराया। निर्माण के बाद उपयोग भी हो रहा था, लेकिन कुछ सालों बाद ही इसकी अनदेखी होने लगी। कोरोना काल में इसका उपयोग कोरोना जांच सेंटर के रुपए में किया गया। इसके बाद खाली भवन पूरी तरह से बदला हो गया।

Hindi News / Kawardha / Kawardha News: करोड़ों में तैयार हुआ आलीशान पर्यटन रिसॉर्ट खण्डहर में तब्दील, हर शाम लोग मजे से छलकाते हैं जाम

ट्रेंडिंग वीडियो