scriptKawardha News: शादी से पहले सुहागरात… 4 साल तक सच्चा रहा प्यार, अब लड़की ने दर्ज कराया रेप का केस, आरोपी गिरफ्तार | Kawardha News: girl rape case, accused arrested | Patrika News
कवर्धा

Kawardha News: शादी से पहले सुहागरात… 4 साल तक सच्चा रहा प्यार, अब लड़की ने दर्ज कराया रेप का केस, आरोपी गिरफ्तार

Kawardha News: नाबालिग अवस्था से पीड़िता के साथ दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह पीड़िता को शादी का झांसा देकर बलात्कार किया

कवर्धाJun 28, 2024 / 07:45 am

चंदू निर्मलकर

Kawardha news
Kawardha News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग अवस्था से पीड़िता के साथ दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह पीड़िता को शादी का झांसा देकर बलात्कार किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 376(2) (द) भादवि, 06 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
यह भी पढ़ें

Rajnandgaon News: नाना ने अपनी ही नाबालिग नातिन से किया बलात्कार, फास्ट ट्रेक कोर्ट ने सुनाया ये बड़ा फैसला

Kawardha News: 2021 से मई 2024 तक कई बार बनाया शारीरिक संबंध

Kawardha Crime News: मामला थाना कुंडा क्षेत्रातंर्गत का है। पीड़िता 25 जून 2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी पुष्पेन्द्र उर्फ पप्पू चंद्राकर द्वारा मार्च 2021 से मई 2024 तक पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। रिपोर्ट पर थाना कुंडा में धारा 76(2)(द) भादवि 06 पॉक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया था।
थाना प्रभारी महेश प्रधान के नेतृत्व में टीम तैयार किया गया। अपराध दर्ज होने के कुछ ही घंटों में आरेापी की पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी पुष्पेन्द्र उर्फ पप्पू चंद्राकर के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक मुकेश राजपूत, भेालाराम यादव,आरक्षक विकास श्रीवास्तव, हिरेश सिंह, अजय चंद्रवंशी, आलोक सिंह, नुमति साहू, बबली चंद्राकर योगदान रहा।

Hindi News/ Kawardha / Kawardha News: शादी से पहले सुहागरात… 4 साल तक सच्चा रहा प्यार, अब लड़की ने दर्ज कराया रेप का केस, आरोपी गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो