कटनी

पत्रिका टॉक-शो में बेबाकी से बोले शहरवासी: ट्रांसपोर्ट नगर पर कह दी बड़ी बात, देखें वीडियो

Serious problem of Transport Nagar Katni

कटनीOct 21, 2024 / 09:19 pm

balmeek pandey

Serious problem of Transport Nagar Katni

कारोबार शहर के लिए नासूर, जल्द होना चाहिये पुरैनी में शिफ्ट
कटनी में ट्रांसपोर्ट नगर योजना पर 40 साल से जमी धूल, ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्टिंग में देरी से शहर की जनता परेशान
नोटिस जारी करने के बाद भी नहीं हो रही सख्ती, नगर निगम के अधिकारी व जनप्रतिनिधि सहित जिला प्रशासन के अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

कटनी. नगर निगम द्वारा 1983 में शहर की यातायात समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर (Transport nagar) की योजना बनाई थी। 2012 में ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को 30 साल की लीज पर प्लॉट आवंटित किए गए। कुल 226 भूखंड तैयार किए गए, जिनमें से 114 ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को प्लॉट दिए गए और 102 ने अपनी रजिस्ट्री कराई। बाकी 115 कारोबारी अभी भी नगर निगम से ‘नो प्रॉफिट नो लॉस’ के आधार पर प्लॉट आवंटन की मांग कर रहे हैं। कई दशक बीत जाने के बाद भी ट्रांसपोर्ट नगर का शिफ्टिंग नहीं हो पाया है, जिससे शहरवासियों को यातायात जाम जैसी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
इस मुद्दे पर न तो जनप्रतिनिधि गंभीरता दिखा रहे हैं और ना ही नगर निगम Nagar Nigam Katni के अधिकारी व प्रशासनिक अफसर। पिछले 40 सालों में कई सरकारें आईं, विधायक और महापौर बदले, लेकिन किसी ने भी इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला। कुछ दिनों पहले नगर निगम ने सख्ती दिखाई, लेकिन फिर राजनीतिक पेंच में मामला ठंडा पड़ गया है। नोटिस के बाद भी प्रभावी कार्रवाई अबतक नहीं हो पाई। इस समस्या को लेकर पत्रिका ने टॉक-शो किया। शहर के लोगों से चर्चा की तो उन्होंने बेबाकी से बात रखी। कहा कि ट्रांसपोर्ट का कारोबार शहर के लिए नासूर बन गया है। जल्द पुरैनी में शिफ्ट होना चाहिए।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

जनता की मांग: ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्ट किया जाए
शहर की इस गंभीर समस्या को लेकर जगन्नाथ चौक स्थित मंदिर परिसर में पत्रिका द्वारा एक टॉक शो का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी, कांग्रेस और भाजपा के नेता, गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने इस बात पर जोर दिया कि ट्रांसपोर्ट नगर को जल्द से जल्द पुरैनी में शिफ्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर में जाम की समस्या बहुत गंभीर हो गई है और इसे हल करने में और देरी नहीं होनी चाहिए। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने भी नगर निगम से आग्रह किया कि वह इस मामले में गंभीरता दिखाए और जल्द से जल्द ट्रांसपोर्ट नगर को पुरैनी में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू करें। हर पहलू पर गंभीरता से विचार करते हुए जनता को इस समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग उठाई गई। इस दौरान प्रमोद सरावगी, रजनीश मिश्रा, शिव सोनी, अमित शुक्ला, विजय ठाकुर, चंद्रिका द्विवेदी, राजू दरहा, मुन्ना ताम्रकार, नंदू खंताल, शंकरलाल सोनी, नर्मदा मिश्रा, सुमित गुप्ता, अनिल नौगरहिया, विनय महोबिया, श्रवण पाठक, मोहित बहरे, अमित कनकने, उमाशंकर सुहाने, पप्पू गर्ग आदि मौजूद रहे।
Serious problem of Transport Nagar in Katni
प्रमुख लोगों ने रखी राय
शहर के अंदर ट्रांसपोर्ट नगर संचालित होने से ट्रैफिक जाम की समस्या विकराल हो गई है। कई सालों से प्लॉट आवंटित हुए हैं, लेकिन अभी तक शिफ्टिंग नहीं हुई। हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द पुरैनी में शिफ्टिंग प्रक्रिया शुरू हो, ताकि व्यवसाय और यातायात, दोनों में सुधार हो। नो-एंट्री खुलने के बाद समस्या गंभीर हो जाती है। दिन में भी पुलिस की सांठगांठ से वाहन घुसते हैं। घंटाघर मार्ग में ज्यादा कारोबार होता है। जनप्रतिनिधि भी अपनी बात को ठीक से सरकार के पास नहीं रख पाते। सडक़ भी चौड़ी होनी चाहिए।
अमित शुक्ला, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना में नगर निगम की गंभीर लापरवाही

यह एक पुरानी समस्या है जिसे नगर निगम नजरअंदाज करती आई हैं। ट्रांसपोर्ट नगर का शिफ्टिंग जल्द होना चाहिए ताकि कटनी की जनता को यातायात जाम से राहत मिले। हम इस मुद्दे पर सभी से समन्वय बनाने का प्रयास कर रहे हैं। नगर निगम जिन लोगों के भवन नहीं बने हैं, उनके लिए शिविर लगाए जाएं। टंकी तो यहां पर बनी है, लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं है। यहां पर ट्रांसपोर्टर के लिए पहले नलकूप खनन कराना पड़ रहा है। नगर निगम में भ्रष्टाचार हावी है। नगर निगम खुद मामले को अटका रही है।
रजनीश मिश्रा, शहवासी।
शहर की यातायात समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। हमें राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर शहर के हित में काम करना होगा। ट्रांसपोर्ट नगर की शिफ्टिंग अब और देरी नहीं सह सकती। नगर निगम सख्ती करते हुए पुरैनी में कारोबार शिफ्ट करना चाहिए। प्रशासन तेजी से कोशिश करे। सभी मिलकर काम करें। 114 लोगों को आवंटन तो हो गया, शेष को नहीं किया गया। यहां पर ऑटो पाट्र्स कारोबारियों को भी प्लाट आवंटित किए जाने चाहिए।
प्रमोद सरावगी, कारोबारी।
Municipal Corporation Katni
Financial crisis in Municipal Corporation Katni
जनता लंबे समय से परेशान हो रही है। सरकार और नगर निगम को एक ठोस निर्णय लेकर पुरानी योजना को अमल में लाना चाहिए, ताकि शहर के विकास में बाधा न हो। हम ट्रांसपोर्ट कारोबारी इस शिफ्टिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नगर निगम व प्रशासन को सभी कानूनी अड़चनें पूरी कर समस्या का समाधान करना चाहिए। दिसंबर तक सडक़ निर्माण का आश्वान तो मिला है। ट्रांसपोर्ट नगर का 30 साल से मुद्दा चल रहा है। कानून अड़चनों के साथ स्थानीय प्रशासन व ट्रांसपोर्टरों के बीच तालमेल नहीं है। सभी मिलकर समस्या से निजात दिलाएं।
शिव सोनी, पूर्व पार्षद।

सिंगरौली रेलखंड पर यार्ड रिमॉडलिंग, कई ट्रेनें निरस्त व मार्ग परिवर्तित

नगर निगम को जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को शुरू कर शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलानी चाहिए। ट्रांसपोर्ट नगर के शहर के बीच में होने से हम नागरिकों को हर दिन जाम और प्रदूषण का सामना करना पड़ता है। सरकार को इसे तुरंत शिफ्ट करने के आदेश देने चाहिए। नवरात्र में लोग बड़े परेशान हुए हैं। सडक़ें वैसे भी संकीर्ण हैं। ट्रांसपोर्ट कारोबार से और समस्या है। शहर में धूल का गुबार लोगों के लिए स्लो प्वाइजन बन गया है। नेताओं, अफसरों को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
अभय कुमार गुप्ता, शहरवासी।
मामले को लेकर गंभीरता से पहल करते हुए जल्द ही उचित कार्रवाई होनी चाहिए। ट्रांसपोर्ट नगर की शिफ्टिंग पर जल्द ही एक बैठक कर रणनीति बनाई जाए। व्यवसायियों को भी इससे समस्या हो रही है। ट्रांसपोर्ट नगर के शिफ्ट होने से शहर का विकास सुचारू रूप से हो सकेगा और व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। सभी लोगों एक सुर में यह चाहते हैं कि ट्रांसपोर्ट नगर को पुरैनी में शिफ्ट कर शहर को जाम की समस्या से राहत दी जानी चाहिए। आंदोलन से पहले ही निजात दिलानी चाहिए।
सुमित गुप्ता, स्थानीय निवासी।

Hindi News / Katni / पत्रिका टॉक-शो में बेबाकी से बोले शहरवासी: ट्रांसपोर्ट नगर पर कह दी बड़ी बात, देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.