15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुविधाओं से मोहताज वार्डवासियों ने महापौर से कहा कि बड़े विश्वास से लोगों ने दिया है वोट, यहां तो सिर्फ जुमलेबाजी…

पार्षदों व नगर निगम के अधिकारियों के साथ इंदिरागांधी वार्ड पहुंची महापौर तो लोगों ने बिजली, सडक़, नाली की समस्या को लेकर घेरा

4 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Apr 24, 2025

People are angry with mayor

कटनी. नगर निगम में इन दिनों कुछ भी बेहतर नहीं चल रहा है। कई पार्षदों का जहां नगर सरकार से तालमेल नहीं बैठ रहा तो वहीं फिजूलखर्ची से तंग हालत, खरीदी में आर्थिक गड़बड़ी, विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी नगर निगम में रार खुलकर सामने आने लगी है। नगर निगम में महापौर पति सहित अन्य की दखलंदाजी लोगों को नागवार गुजर रही है। एक ओर जहां नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी परेशान हो रहे हैं तो वहीं शहर की जनता भी आड़े हाथों लेने लगी है। ऐसा ही एक मामला इंदिरागांधी वार्ड में सामने आया है। दरअसल महापौर प्रीति सूरी इंदिरा गांधी वार्ड पहुंकर क्षेत्रीय पार्षद ओमप्रकाश बल्ली सोनी के साथ बालाजी नगर, रामनगर एवं शिवनगर की गलियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ भ्रमण किया। इस दौरान महापौर ने स्थानीय नागरिकों से संवाद शुरू किया तो लोगों ने, रोड, नाली एवं विद्युत समस्या की पीड़ा बयां की। लोगों ने कहा कि कई साल से अनाधिकृत कॉलोनियां वैध हो गई हैं, इसके बाद भी विकास कार्य नहीं कराए जा रहे। इस दौरान जमकर महापौर, महापौर पति, एमआइसी सदस्यों के साथ लोगों की बहस हुई। लोगों ने कहा कि विकासशुल्क जमा करने के बाद भी विकास के लिए जनता मोहताज है। बता दें कि महापौर ने यहां पर पानी निकासी के लिए 52 लाख रुपए से नाला निर्माण कराए जाने, पानी निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था कराने, विद्युत तारों को व्यवस्थित कराए जाने का आश्वासन दिया है।

कहीं ऐसा नहीं लिखा…

इस दौरान मौके पर वार्ड पार्षद ओमप्रकाश सोनी भी मौजूद रहे। उन्होंने नगर निगम शासन-प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कहीं ऐसा नहीं लिखा कि बगैर विकासशुल्क लिए आप वार्ड में विकास कार्य नहीं करा सकते। ग्राउंड लेवल पर काम दिखना चाहिए। पार्षद ने कहा कि विकासशुल्क लेने में नगर निगम ही पीछे है। कॉलोनी विकास नियम 2021 के नियम 24 में स्पष्ट है कि विकासशुल्क की पूर्ण आवश्यकता नहीं है। वोट देते समय जनता को यह नहीं बताया जाता है कि आपको इन नियमों का पालन करना पड़ेगा। वार्ड के लोग बिफर पड़े और कहा कि आपने तो कहा था कि दो साल के अंदर पक्की सडक़ बनवाई जाएगी।

शिविर लगवा रहे हैं, विकास शुल्क जमा कराएं

दौर के दौरान महापौर पति संजीव सूरी ने कहा कि शिविर लगवा रहे हैं, विकास शुल्क जमा करवा दीजिए। लोगों ने कहा कि हम लोग विकास शुल्क जमा करा रहे हैं तो महापौर पति ने कहा कि पूरा जमा कराइये। इस दौरान अधिवक्ता नायक ने महापौर से हाथ जोडकऱ समस्या सुनाने लगे तो महापौर पति बार-बार में बीच में बोल रहे थे। अधिवक्ता ने कहा कि अभी हमारी और महापौर मैडम की बात चल रही है। बीच में कोई नहीं बोलेगा। अधिवक्ता ने कहा कि आपको बड़े विश्वास के साथ लोगों ने वोट दिया गया था, उम्मीद थी कि क्षेत्र में विकास होगा। नगर निगम के जनप्रतिनिधि बतोलेबाजी करके चले जाते हैं।

शहर व जिले में पैक्ड वॉटर के नाम पर खिलवाड़, नियमों को ताक पर रखकर कारोबार, कहीं पर भी हो रहा पलटी

लोग समस्या सुनाते रहे, महापौर चलती बनीं

वार्ड में जब क्षेत्रीय लोग अपनी पीड़ा सुना रहे थे तो महापौर प्रीति सूरी को समस्या सुनाना नागवार गुजरी और वहां से पति के साथ चलतीं बनीं। इस दौरान पार्षद शिब्बू साहू भी मौजूद थे। वे भी बार-बार बीच में बोल रहे थे तो क्षेत्रीय नागरिक रोमी नायक ने कहा कि आप बेवजह दखंलदाजी कर रहे हैं। आप अपने वार्ड को देखें। क्षेत्रीय लोगों में व पार्षद में जमकर छिड़ गई। स्थानीय लोगों ने पार्षद शिब्बू साहू से यहां तक कह दिया कि हम लोगों से कैसिट न फंसाना। लोगों ने कहा कि हमारे क्षेत्र का ही पार्षद बात रखेगा। इस दौरान महापौर पति मामले को शांत कराते रहे, लेकिन समस्याओं से परेशान लोग आक्रोशित दिखे और दो टूक कहा कि हमें विकास कार्य चाहिए। जब महापौर ने कहा कि आपकी बात ही सुनने आए हैं तो मामला शांत हुआ।

निम्न आयवर्ग के लोगों से भी पूरी वसूली

इंदिरा गांधी वार्ड से पार्षद ओमप्रकाश सोनी ने कहा कि क्षेत्र के कई लोग विकास शुल्क जमा कर चुके हैं, इसके बाद भी क्षेत्र में बिजली, पानी, सडक़ के लिए पहल नहीं हो रही। क्षेत्र की जनता लगातार कोस रही है। नगर निगम द्वारा लगाए जा रहे विकास शुल्क जमा करने वाले शिविर में निम्न आय वर्ग के लोगों से भी राशि वसूल की जा रही है। जबकि उनसे वसूली का प्रावधान नहीं है। समस्या इस बात की है कि ऐसे लोगों के पास आय प्रमाणपत्र नहीं हैं। नगर निगम द्वारा लोगों को परेशान किया जा रहा है।

जनता सहयोग करे, विकास कार्य कराए जा रहे हैं: महापौर

महापौर प्रीति सूरी ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों के साथ शिवनगर की जितनी भी गलियां हैं उनका दौरा किया है। यहां पर सबसे ज्यादा समस्या जल निकासी की देखी गई। पानी निकासी के लिए नाला निर्माण का एग्रीमेंट हो गया है। कुछ दिन में ही भूमिपूजन होगा। विकास कार्य हो रहे हैं। विकास कार्य के लिए विकास शुल्क की अनिवार्यता को लेकर महापौर ने कहा कि जनता विकास शुल्क जमा करे। जनता के सहयोग से ही विकास कार्य हो पाएगा। लोगों की समस्या को भी सुना जाएगा व निराकरण के लिए प्रयास किए जाएंगे।

हादसों में 5 लोगों की मौत, परिजनों में छाया मातम, सामने आई बेपरवाही

अनाधिकृत कॉलोनियों से विकास शुल्क लेने लगाएं शिविर

नगर की चिन्हित पात्र अनाधिकृत कॉलोनियों में निवासरत नागरिकों को नागरिक सुविधाएं तथा भवन अनुज्ञा के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने शासन के कॉलोनी डेवलपमेंट नियम के अनुसार शिविरों को आयोजन कर विकास शुल्क की राशि जमा कराने के निर्देश महापौर ने बुधवार को बैठक में दिए हैं। आयुक्त नीलेश दुबे की मौजूदगी में विभागीय समीक्षा बैठक ली। इस कार्य में स्थानीय पार्षदों का सहयोग भी लिये जाने के निर्देश दिए हैं। विकास शुल्क की राशि जमा करने के लिए नियमानुसार किश्तों की सुविधा प्रदान करने तथा निर्मित ईडब्ल्यूएस व एलआईजी, संरचनाओं के आधार पर नियमानुसार छूट का लाभ प्रदान करने कहा है। डीएमएफ मद के तहत नगर के केसीएस स्कूल में कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। जलप्लावन की समस्या से निपटने के निर्देश दिए। निगमायुक्त नीलेश दुबे ने शहर में काए जाने वाले सीवर लाईन विस्तार के कार्य के लिए प्लानिंग के तहत स्थानीय जनप्रतिनिधियों को शामिल करते हुए क्षेत्र के नागरिकों को पूर्व से कार्य के संबंध में सूचित करने के निर्देश दिए।