कटनी

इस शहर में दिखा करवा चौथ का अजब नजारा, आयोजन रहे खास

karva chauth fast worship katni

कटनीOct 21, 2024 / 08:20 pm

balmeek pandey

karva chauth fast worship katni

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत, चंद्रमा को अघ्र्य देकर चलनी की ओट से किया पति का दीदार, व्रत का किया पारण, बरही रोड, अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, दुबे कॉलोनी, माधवनगर में विशेष आयोजन

कटनी. करवा चौथ पर रविवार को सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना की। एक तरफ जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चन किया तो वहीं दूसरी तरफ इस मौके पर पतियों ने भी उनके कंधे से कंधा मिलाया। उन्होंने अपनी पत्नियों को अपने हाथ से पानी पिलाकर व मुंह मीठा खिलाकर व्रत का पारण कराया। अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर को महिलाओं ने करवा चौथ व्रत रखा। सुहागिनों ने सायंकाल सोलह श्रंगार कर शिव-पार्वती की पूजा कर पति के दीर्घजीवी, यशस्वी होने कामना की। चन्द्रमा के दर्शन के बाद अघ्र्य देकर व्रत का पारण किया। पंडित बिहारी चतुर्वेदी ने बताया कि कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला त्योहार करवा चौथ एक ऐसा पावन दिन है, जब पति की आयु के लिए की गई प्रार्थना प्रभु स्वीकार करते हैं और यही विवाहिता के लिए बड़ा वरदान है।
करवा चौथ पर महिलाओं ने थाली सजाकर विशेष पूजन किया। बरही रोड, शंभू टॉकीज के सामने नई बस्ती, अशोक कॉलोनी, रबर फैक्ट्री रोड में व्रती महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजन-अर्चन किया। वहीं नगर व ग्रामीण अंचल के विभिन्न स्थानों तथा घरों पर महिलाओं ने करवा के साथ शिव, पार्वती, कार्तिकेय और चंद्रमा की मूर्ति रखा। इससे पूर्व व्रती महिलाओं ने स्नान कर नए परिधान के साथ स्वर्णाभूषण के साथ सोलह श्रंृगार कर पूजा के लिए बैठीं। करवा से संबंधित कथा का श्रवण किया। चंद्रमा का दर्शन कर अघ्र्य दिया। सौभाग्य, धन-धान्य, पति की रक्षा एवं संकट टालने के प्रार्थना की। इसके बाद चलनी से भी दर्शन किए। वहीं चलनी की ओट से पति का दीदार कर व्रत पारण किया। इस मौके पर बड़ों से आशीर्वाद भी लिया।

सिंगरौली रेलखंड पर यार्ड रिमॉडलिंग, कई ट्रेनें निरस्त व मार्ग परिवर्तित

यहां बिखरी करवा चौथ की छटा
करवा चौथ की पूजा शहर के विभिन्न इलाकों में धूमधाम से की गई। शहर के अशोक कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर, बरसैंया हाउस नई बस्ती, बरही रोड, गुरुनानक वार्ड, नई बस्ती, आदर्श कॉलोनी, जालपा मढिय़ा, पुरानी बस्ती, झंडाबाजार, दुबे कॉलोनी, रोशन नगर, एनकेजे, मंगलनगर, माधवनगर, महावीर कॉलोनी, कृष्णधाम कॉलोनी, शिवनगर, शिवाजीनगर, कुठला सहित पूरे इलाके में पर्व की धूम रही। ग्रामीण इलाकों में भी करवा चौथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान वंदना सचदेवा, सीमा भसीन, आरती शिवहरे, मोनीका निषाद, मोनीका जायसवाल, मोना मूलचंदानी, आशा कोहली, दीप्ती सेठी, वीणा सेठी, नीतू सेठी, संगीता सिंग, प्रीति सिंह, रिंकी विनायक, सोनम अग्रहरी आदि मौजूद रहीं।
karva chauth fast worship katni
सोशल मीडिया में दिखा क्रेज
बदलते जमाने के साथ करवाचौथ का पर्व भी हाईटेक होता जा रहा है। फिल्मों व धारावाहिकों में पर्व मनाने की छाप नव विवाहिताओं में खूब दिखी। परंपरा, फैशन और आधुनिकता के अनुरूप सजने-संवरने के साथ ही पति की पास न होने पर ऑनलाइन वीडियो कॉलिंग में दर्शन कर लंबी उम्र की कामना की। जो पति घर पर रहे उन्होंने पत्नियों को मनपसंद गिफ्ट भेंट किया। वहीं बाहर रह रहे पतियों ने पत्नी के लिए ऑनलाइन गिफ्ट भी भेजे। पूजन के दौरान सेल्फी का दौर भी जमकर चला। इसके बाद फेसबुक, वाट्सएप, इंस्टाग्राम और अन्य माध्यमों से पर्व की तस्वीरें साझा कर करवा चौथ सेलीब्रेट किया व जमकर लाइक व कमेंट्स बटोरे।

#स्वास्थ्य में अब तक

मानसिक रुप से कमजोर युवक ने बल्लम से किया हमला

एमजीएम हॉस्पिटल संचालकों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, मचा हड़कंप

“बरेली आईएमए और स्त्री रोग विशेषज्ञों की अनूठी पहल,, महिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता का लिया संकल्प

रोज 30 मिनट सूर्य स्नान देता है करामाती फायदे

सर्दी में गर्म पानी से नहाने के सेहत को क्या है नुकसान, जानिए आप

tiger nuts benefits : क्या है टाइगर नट खाने के फायदे, जानिए आप भी

Explainer : शराब कैसे बढ़ाती है Stroke का खतरा? जान लीजिए क्या है सुरक्षित शराब सेवन

Mcd से सावधान ! इस देश में फूड पॅाइजनिंग से एक की मौत, दर्जनों बीमार

वायु प्रदूषण का खतरा: जानें दिल और फेफड़ों को सुरक्षित रखने के उपाय

दिवाली पर मिलावटी दूध और मिठाइयों से रहें सावधान, कैसे पहचानें मिलावटी उत्पाद

Hindi News / Katni / इस शहर में दिखा करवा चौथ का अजब नजारा, आयोजन रहे खास

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.