scriptसांप और चूहे के बीच हुआ कड़ा मुकाबला, जानें कौन जीता | azab gazab tough competition between snake and rat, know who won | Patrika News
कटनी

सांप और चूहे के बीच हुआ कड़ा मुकाबला, जानें कौन जीता

Azab Gazab: एमपी के कटनी से अजब-गजब मामला सामने आया है। जहां सांप और चूहे की लड़ाई में युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कटनीSep 22, 2024 / 03:59 pm

Himanshu Singh

rat snake fight
Azab-Gazab: मध्यप्रदेश के कटनी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक के घर में सांप और चूहे की बीच में लड़ाई हो रही थी। इसी दौरान सांप चूहे को पकड़ने की कोशिश में लगा हुआ था। तभी युवक की नजर दोनों पर पड़ गई। इसी बीच वह दोनों की लड़ाई छुड़ाने के लिए पहुंच गया। तभी उसे चूहे ने काट लिया।

अस्पताल में भर्ती हुआ युवक


चूहे काटने की दहशत से युवक अस्पताल में भर्ती हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करण रविवार को अपने ही घर पर था। इसी दौरान घर में चूहे और सांप के बीच लड़ाई चल रही थी। तभी सांप चूहे का शिकार करने के चक्कर में था। दोनों की लड़ाई छुड़ाने के लिए करण बीच में कूद पड़ा।

भागते समय चूहे ने काटा


जैसे ही करण सांप-चूहे भगाने के लिए डंडा लेकर पहुंचा था। उसी समय दोनों इधर-उधर भागने लगे। अचानक चूहा युवक के ऊपर कूद गया और युवक को काट लिया। युवक को लगा कि उसे सांप ने काट लिया है। इसके डर में वह अस्पताल में भर्ती हो गया। जहां उसका इलाज जारी है।

बता दें कि, सांप और चूहे के बीच हुए मुकाबले में जीत तो किसी को नहीं मिली, लेकिन युवक अस्पताल जरुर पहुंच गया।

Hindi News/ Katni / सांप और चूहे के बीच हुआ कड़ा मुकाबला, जानें कौन जीता

ट्रेंडिंग वीडियो