कासगंज

रामचरितमानस की इस चौपाई से पा सकते हैं सरकारी नौकरी, यहां जानिए चौपाइयों का प्रयोग

रामचरितमानस की हर चौपाई मंत्र है, जिनका का जीवन में प्रयोग अवश्य करें। प्रभु श्रीराम आपके जीवन को सुखमय बना देंगे।
 

कासगंजNov 02, 2018 / 07:00 am

Bhanu Pratap

रामचरितमानस

गोस्वामी तुलसीदास कृत रामचरितमानस की चौपाइयों में ऐसी क्षमता है कि इन चौपाइयों के जप से ही मनुष्य बड़े-से-बड़े संकट से मुक्त हो जाता है। हर चौपाई सिद्ध है। चौपाई का जाप करने से सरकारी नौकरी मिल सकती है, बुखार दूर किया जा सकता है, प्रेम पाया जा सकता है, शिक्षा पाई जा सकती है, विघ्न दूर किए जा सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि किस काम के लिए किस चौपाई का जाप करना चाहिए। इन मंत्रों का जीवन में प्रयोग अवश्य करें। प्रभु श्रीराम आपके जीवन को सुखमय बना देंगे।
1. रक्षा के लिए
मामभिरक्षक रघुकुल नायक |
घृत वर चाप रुचिर कर सायक ||

2. विपत्ति दूर करने के लिए
राजिव नयन धरे धनु सायक |
भक्त विपत्ति भंजन सुखदायक ||

3.सहायता के लिए
मोरे हित हरि सम नहि कोऊ |
एहि अवसर सहाय सोई होऊ ||
4.सब काम बनाने के लिए
वंदौ बाल रूप सोई रामू |
सब सिधि सुलभ जपत जोहि नामू ||

5.वश में करने के लिए
सुमिर पवन सुत पावन नामू |
अपने वश कर राखे राम ||

6.संकट से बचने के लिए
दीन दयालु विरद संभारी |
हरहु नाथ मम संकट भारी ||
7. विघ्न विनाश के लिए
सकल विघ्न व्यापहि नहिं तेही |
राम सुकृपा बिलोकहिं जेही ||

8.रोग विनाश के लिए
राम कृपा नाशहि सब रोगा |
जो यहि भाँति बनहि संयोगा ||

9. बुखार दूर करने के लिए
दैहिक दैविक भोतिक तापा |
राम राज्य नहिं काहुहि व्यापा ||
10. दुःख नाश के लिए
राम भक्ति मणि उस बस जाके |
दुःख लवलेस न सपनेहु ताके ||

11. खोई चीज पाने के लिए
गई बहोरि गरीब नेवाजू |
सरल सबल साहिब रघुराजू ||

12. अनुराग बढ़ाने के लिए
सीता राम चरण रत मोरे |
अनुदिन बढ़े अनुग्रह तोरे ||

13. घर में सुख लाने के लिए
जै सकाम नर सुनहि जे गावहिं |
सुख सम्पत्ति नाना विधि पावहिं ||

14. सुधार करने के लिए
मोहि सुधारहि सोई सब भाँती |
जासु कृपा नहिं कृपा अघाती ||

15. विद्या पाने के लिए
गुरू गृह पढ़न गए रघुराई |
अल्प काल विद्या सब आई ||

16. सरस्वती निवास के लिए
जेहि पर कृपा करहि जन जानी |
कवि उर अजिर नचावहि बानी ||

17. निर्मल बुद्धि के लिए
ताके युग पद कमल मनाऊँ |
जासु कृपा निर्मल मति पाऊँ ||

18. मोह नाश के लिए
होय विवेक मोह भ्रम भागा |
तब रघुनाथ चरण अनुरागा ||

19. प्रेम बढ़ाने के लिए
सब नर करहिं परस्पर प्रीती |
चलत स्वधर्म कीरत श्रुति रीती ||

20. प्रीति बढ़ाने के लिए
बैर न कर काह सन कोई |
जासन बैर प्रीति कर सोई ||

21. सुख प्रप्ति के लिए
अनुजन संयुत भोजन करही |
देखि सकल जननी सुख भरहीं ||
22. भाई का प्रेम पाने के लिए
सेवहि सानुकूल सब भाई |
राम चरण रति अति अधिकाई ||

23. बैर दूर करने के लिए
बैर न कर काहू सन कोई |
राम प्रताप विषमता खोई ||

24. मेल कराने के लिए
गरल सुधा रिपु करहि मिलाई |
गोपद सिंधु अनल सितलाई ||

25. शत्रु नाश के लिए
जाके सुमिरन ते रिपु नासा |
नाम शत्रुघ्न वेद प्रकाशा ||

26. रोजगार पाने के लिए
विश्व भरण पोषण करि जोई |
ताकर नाम भरत ***** होई ||

27. इच्छा पूरी करने के लिए
राम सदा सेवक रुचि राखी |
वेद पुराण साधु सुर साखी ||

28. पाप विनाश के लिए
पापी जाकर नाम सुमिरहीं |
अति अपार भव भवसागर तरहीं ||

29. अल्प मृत्यु न होने के लिए
अल्प मृत्यु नहि कबजिहूँ पीरा |
सब सुन्दर सब निरुज शरीरा ||

30. दरिद्रता दूर के लिए
नहि दरिद्र कोऊ दुःखी न दीना |
नहि कोऊ अबुध न लक्षणहीना |

31. प्रभु दर्शन पाने के लिए
अतिशय प्रीति देख रघुवीरा |
प्रकटे ह्रदय हरण भव पीरा ||

32. शोक दूर करने के लिए
नयन बन्त रघुपतहिं बिलोकी |
आए जन्म फल होहिं विशोकी ||

33. क्षमा माँगने के लिए
अनुचित बहुत कहहूँ अज्ञाता |
क्षमहुँ क्षमा मन्दिर दोऊ भ्राता ||
प्रस्तुतिः दीपक शर्मा, कार्यकर्ता, भारतीय जनता पार्टी, आगरा

Hindi News / Kasganj / रामचरितमानस की इस चौपाई से पा सकते हैं सरकारी नौकरी, यहां जानिए चौपाइयों का प्रयोग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.