14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युद्धाभ्यास में घायल सैनिक की मौत, सैन्य सम्मान से हुई अंत्येष्टि

निसूरा. महमदपुर गांव निवासी सैनिक हवलदार मोहन सिंह गुर्जर के युद्वाभ्यास के दौरान निधन होने पर रविवार को पार्थिव देह महमदपुर पहुंची। शव के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। बाद में जयघोष के साथ अंतिम यात्रा निकालकर हवलदार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पुत्र लववीत ने पिता को मुखाग्नि दी। उत्तराखंड के गलवानी में युद्धाभ्यास के दौरान हवलदार मोहन सिंह गुर्जर घायल हो गए थे। जिनका उपचार चल रहा था। लेकिन उनकी मौत हो गई। शव के महमदपुर पहुंचने पर अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। हवलदार मोहन सिंह

less than 1 minute read
Google source verification
युद्धाभ्यास में घायल सैनिक की मौत, सैन्य सम्मान से हुई अंत्येष्टि

युद्धाभ्यास में घायल सैनिक की मौत, सैन्य सम्मान से हुई अंत्येष्टि

युद्धाभ्यास में घायल सैनिक की मौत, सैन्य सम्मान से हुई अंत्येष्टि
निसूरा. महमदपुर गांव निवासी सैनिक हवलदार मोहन सिंह गुर्जर के युद्वाभ्यास के दौरान निधन होने पर रविवार को पार्थिव देह महमदपुर पहुंची। शव के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। बाद में जयघोष के साथ अंतिम यात्रा निकालकर हवलदार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पुत्र लववीत ने पिता को मुखाग्नि दी। उत्तराखंड के गलवानी में युद्धाभ्यास के दौरान हवलदार मोहन सिंह गुर्जर घायल हो गए थे। जिनका उपचार चल रहा था। लेकिन उनकी मौत हो गई। शव के महमदपुर पहुंचने पर अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। हवलदार मोहन सिंह की पार्थिव देह हिंडौन महुआ मार्ग से देवलेन मोड़ पहुंची। जहां से उनके पैतृक गांव महमदपुर तक युवाओं ने सेना वाहन के पीछे रैली निकालकर सम्मान किया। इस दौरान मोहन सिंह अमर रहे के नारे गूंज उठे। इस मौके पर एसडीएम गौरव मित्तल, टोडाभीम थानाधिकारी बृजेश मीना, बालघाट थानाधिकारी अबजीत कुमार मीणा, सुनीता बैंसला, पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, सैनिक कल्याण बोर्ड से ईश्वर सिंह बैंसला, सरपंच हरिओम देवलेन, गोपाल सिंह नयागांव, प्रधानाचार्य जसराम गुर्जर, महमदपुर सरपंच लाखन सिंह आदि ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

फोटो सैनिक को सलामी देते जवान