दीपावली पर नए लुक में दिखने की चाह, युवाओं को जिंस-शर्ट के साथ कुर्ता -पजामा भी आ रहे पसंद
त्योहार नजदीक आने से बाजार में बढ़ी खरीदारी करौली. दीपावली का त्योहार नजदीक आने से बाजार में कपड़ों की खरीदारी परवान पर है। महिला और पुरुष सभी दीपावली पर सजने संवरने के लिए नए-नए परिधान खरीद रहे हैं। ऐसे में कपड़े की दुकानों पर भीड़ देख रही है। महिला, पुरुष, बच्चे सभी के लिए बाजार में नए ब्रांडों और डिजाईन में कपड़े उपलब्ध है। बाजार में साड़ी की खरीद के अलावा आजकल राजपूतानी वेश पहनने का चलन भी काफी हो गया है। ऐसे में विभिन्न डिजाइनों में राजपूतानी वेश की भी अच्छी खरीदारी हो रही है। हिण्डौन रोड प


करौली. एक दुकान पर खरीदारी करती महिलाएं।
दीपावली पर नए लुक में दिखने की चाह, युवाओं को जिंस-शर्ट के साथ कुर्ता -पजामा भी आ रहे पसंद त्योहार नजदीक आने से बाजार में बढ़ी खरीदारी करौली. दीपावली का त्योहार नजदीक आने से बाजार में कपड़ों की खरीदारी परवान पर है। महिला और पुरुष सभी दीपावली पर सजने संवरने के लिए नए-नए परिधान खरीद रहे हैं। ऐसे में कपड़े की दुकानों पर भीड़ देख रही है। महिला, पुरुष, बच्चे सभी के लिए बाजार में नए ब्रांडों और डिजाईन में कपड़े उपलब्ध है। बाजार में साड़ी की खरीद के अलावा आजकल राजपूतानी वेश पहनने का चलन भी काफी हो गया है। ऐसे में विभिन्न डिजाइनों में राजपूतानी वेश की भी अच्छी खरीदारी हो रही है। हिण्डौन रोड पर राजपूतानी बेस के विक्रेता पूरणसिंह ने बताया कि प्योर बड़ी सेट दुल्हन वाले बेस की कीमत ६ हजार से ३० हजार तक है। गोठा पत्ती २ हजार से १० हजार व ओरंजा बड़ी तीन हजार से ५ हजार तक है। कुर्ता-पजामा के शौकीन भी कम नहीं युवाओं में कुर्ता पजामा पहनने का शौक आजकल बढ़ रहा है। दीपावली पर नए लुक में दिखने के लिए कुर्ता पजामा भी खरीद हो रही है। बाजार में कई दुकानों पर विभिन्न कलर में रेडिमेड कुर्ता पजामा उपलब्ध है। जो युवाओं को काफी पसंद आ रहे हैं। हालांकि कुछ लोग रेडिमेड खरीदने के बजाए सिलवाकर पहनना पसंद करते हैं। कुर्ता-पजामा के विक्रेता सुनील कुमार ने बताया कि उनके पास ८ सौ से लेकर १५०० रुपए तक के कुर्ता पजामा के ब्रांड उपलब्ध है। जिंस-शर्ट की दुकानों पर भीड़ रेडिमेड जिंस – शर्ट पहनने का अब युवाओं के साथ अब अन्य लोगों में भी फैशन चल गया है। ऐसे में रेडिमेड जिंस-शर्ट की दुकानों पर भी अच्छी बिक्री हो रही है। आसपास के ग्रामीण इलाकों के युवा शहरों में जिंस-शर्ट की खरीदारी के लिए आ रहे हैं। रेडिमेड जिंस में विभिन्न कलर, डिजाइन मिलने से युवाओं को यह अधिक पसंद आती है। जिंस में बेलवॉटम, डमेज, नेरोफिट आदि ब्रांड की अच्छी खासी मांग है। जो पहनने के बाद युवाओं को अलग लुक प्रदान करती है। केप्शन.
Hindi News / Karauli / दीपावली पर नए लुक में दिखने की चाह, युवाओं को जिंस-शर्ट के साथ कुर्ता -पजामा भी आ रहे पसंद