कानपुर

IMD weather forecast: 19 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, 22 मार्च को बारिश की संभावना

Weather forecast, Western disturbance active on March 19, possibility of rain आईएमडी ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार 19 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी भी सक्रिय होगा। 22 मार्च को बूंदाबांदी होने की संभावना।

2 min read
Mar 19, 2025

Weather forecast, Western disturbance active on March 19, possibility of rain मौसम विभाग में पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार 19 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। लेकिन इसके कमजोर रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार कानपुर मंडल के जिलों में आज आसमान साफ रहेगा। उत्तर और पश्चिमी हवाओं की गति का असर दिखाई पड़ेगा। तेज चमकदार धूप निकलेगी। हवाओं की वजह से गर्मी का अहर कम रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है। 20 मार्च को आसमान में आशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 22 मार्च को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है।‌ आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।‌ बारिश की कोई संभावना नहीं है। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। ‌रात में भी आसमान साफ रहेगा। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा कानपुर में 20 मार्च का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दक्षिण और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

22 मार्च को मौसम में आएगा परिवर्तन

21 मार्च को भी मौसम साफ रहेगा। तापमान 20 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। बारिश नहीं होगी। लेकिन 22 मार्च के मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है। 33 डिग्री तापमान के बूंदाबांदी हो सकती है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में आसमान में बादल छाए रहेंगे। दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।‌

Also Read
View All

अगली खबर