कानपुर

मौसम की भविष्यवाणी: अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक, क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

Weather forecast Maximum, minimum temperatures above from normal आईएमडी ने मौसम को लेकर भविष्यवाणी की है। जिसके अनुसार अगले कुछ दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। गर्मी लोगों को परेशान करेगी। जानते हैं क्या कह रहे हैं मौसम वैज्ञानिक?

less than 1 minute read
Mar 16, 2025

Weather forecast Maximum, minimum temperatures above from normal मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। आगामी 17 मार्च को अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा कानपुर में 17 मार्च का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में आसमान साफ रहेगा। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में आसमान साफ रहेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। लोगों को गर्मी का एहसास होगा। ‌

Also Read
View All

अगली खबर