कानपुर

UP rain alert: मौसम विभाग की चेतावनी, 28 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने उड़ीसा के तट पर दाना तूफान के विषय में अपडेट किया है।‌ जिसके अनुसार अगले 24 घंटे में इसका असर पड़ोसी राज्यों में दिखाई पड़ेगा। कानपुर और उसके आसपास के जिलों में मौसम में परिवर्तन आएगा। ‌जानें क्या कहते हैं सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक?

कानपुरOct 26, 2024 / 04:21 pm

Narendra Awasthi

आईएमडी ने सीजन के पहले चक्रवात ‘दाना’ तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार कानपुर मंडल के जिलों में इसका असर पड़ेगा। आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांश्रदी के साथ झमाझम बारिश होने की भी संभावना है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पांडे ने बताया कि समुद्री तट पर होने वाली हलचल का असर अगले 24 घंटे में पड़ोसी राज्यों पर भी दिखाई पड़ेगा। बिहार, बंगाल, झारखंड सहित अन्य राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कानपुर, लखनऊ, अयोध्या में भी अगले दो से तीन दिनों तक आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की भी संभावना है। ‌

यह भी पढ़ें

रिश्वत लेते पकड़े गए कानूनगो, भेजा गया जेल, डीएम ने की बड़ी कार्रवाई, पिटाई पर लेखपाल संघ नाराज

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आज रात में आसमान साफ रहेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा कानपुर में 27 अक्टूबर का मौसम?

रविवार के दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को आसमान में बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे।

कैसा रहेगा कानपुर में 28 अक्टूबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मौसम में परिवर्तन आएगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे। दिन में बारिश होने की संभावना है। तेज हवाएं भी चल सकती है। रात में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम में नमी रहेगी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। ‌

Hindi News / Kanpur / UP rain alert: मौसम विभाग की चेतावनी, 28 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.