कानपुर

कानपुर सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव 2024 लेटेस्ट अपडेट: 5314 नाम हटाए गए, 3581 नये मतदाता

Sisamau Assembly By-election 2024 Latest Update कानपुर के सीसामऊ विधानसभा में उपचुनाव 2024 की हलचल बढ़ गई है। सपा ने पूर्व विधायक की पत्नी को टिकट दिया है। जबकि भाजपा में अभी मंथन चल रहा है। मुस्लिम बाहुल्य विधानसभा में ब्राह्मण और दलित भी निर्णायक भूमिका में है। जानते हैं विधानसभा की लेटेस्ट अपडेट-

कानपुरOct 16, 2024 / 08:20 am

Narendra Awasthi

Sisamau Assembly By-election 2024 Latest Update उत्तर प्रदेश के 9 विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के तारीख की घोषणा हो चुकी है। यहां पर 13 नवंबर को मतदान होगा। लेकिन चुनाव प्रक्रिया दो दिन बाद शुरू हो जाएगी। जब 18 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। जो 25 अक्टूबर तक चलेगा। 28 अक्टूबर को नामांकन पत्र की जांच होगी। 30 अक्टूबर को नामांकन पत्र वापस लिया जा सकता है। 23 नवंबर को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी को टिकट दिया है। भाजपा प्रत्याशी का भी इंतजार हो रहा है।

यह भी पढ़ें

हज यात्रियों के लिए खास खबर: मुंबई हज कमिटी ऑफ इंडिया ने जारी किया सर्कुलर, दिए ये निर्देश

Sisamau Assembly By-election 2024 Latest Update सीसामऊ विधानसभा सीट से विधायक इरफान सोलंकी को अदालत से सजा सुनाई गई थी। इसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता चली गई है। इरफान सोलंकी पर जाजमऊ थाना में आगजनी सहित अन्य मामलों को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया था। सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें सजा सुनाई थी।

कितने मतदाता है सीसामऊ विधानसभा में?

Sisamau Assembly By-election 2024 Latest Update सीसामऊ विधानसभा में कुल 269770 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनमें 143213 पुरुष और 126556 महिला मतदाता है। एक थर्ड जेंडर मतदाता भी सूची में शामिल है। लेटेस्ट मतदाता पुनरीक्षण के दौरान सूची से 5314 नाम हटाए गए हैं। जबकि मतदाता सूची में शामिल होने के लिए 4588 लोगों ने आवेदन किया था। 3581 लोगों को मतदाता सूची में जगह मिली है।

जातिगत आंकड़े

Sisamau Assembly By-election 2024 Latest Update सीसामऊ विधानसभा में सबसे अधिक मुस्लिम मतदाता है। जिनकी संख्या 1 लाख 11 हजार है। दूसरे नंबर पर ब्राह्मण आते हैं। जिनकी संख्या 70 हजार है। दलित मतदाताओं की संख्या 60 हजार, कायस्थ 26 हजार, सिंधी-पंजाबी और क्षत्रिय मतदाताओं की संख्या 6-6 हजार है। अन्य पिछड़ा वर्ग 12411 है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Kanpur / कानपुर सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव 2024 लेटेस्ट अपडेट: 5314 नाम हटाए गए, 3581 नये मतदाता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.