bell-icon-header
कानपुर

प्रियंका गांधी के हस्तक्षेप के बाद लोकसभा चुनाव 2024 में SP-Congress फिर एक साथ

UP News: कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने बताया कि कांग्रेस चुनाव कमेटी की बैठक में कैंडिडेट के नाम तय किए जाएंगे। प्रत्याशियों की घोषणा जल्द होगी।

कानपुरFeb 22, 2024 / 10:13 am

Aman Kumar Pandey

akhilesh yadav and priyanka gandhi

Priyanka Gandhi Politics: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress) के बीच सीट बंटवारे में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अहम भूमिका निभाई। सूत्रों की मानें तो समाजवादी पार्टी नेतृत्व ने सोमवार 19 फरवरी को कांग्रेस हाईकमान को संदेश भिजवा दिया कि वो जल्दी से जल्दी 17 सीटों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे। मंगलवार 20 फरवरी की शाम तक कांग्रेस पार्टी से जवाब नहीं आया तो सपा ने 17 सीटों पर अपना उम्मीदवार भी उतार दिया। इसके बाद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने इस पूरे मामले में दखल दिया। बुधवार 21 फरवरी की सुबह दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व के बीच फोन से बात हुई। इसके बाद सपा और कांग्रेस गठबंधन की औपचारिक घोषणा का फैसला किया गया। वहीं बुधवार सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) संभल के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क (Dr.Shafiqur Rahman Burke) से मिलने मुरादाबाद पहुंचे। गठबंधन के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि अंत भला तो सब भला।

 


कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने बताया कि कांग्रेस चुनाव कमेटी की बैठक में कैंडिडेट के नाम तय किए जाएंगे। प्रत्याशियों की घोषणा जल्द होगी। दूसरी तरफ सपा नेता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी ने वाराणसी से पहले ही उम्मीदवार घोषित कर दिया है। अब गठबंधन के बाद समाजवादी पार्टी अपने उम्मीदवार का नाम वापस लेगी। अविनाश पांडेय ने उम्मीद जताया है कि 24 फरवरी को मुरादाबाद से शुरू होने वाली कांग्रेस की दूसरे चरण की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। सपा प्रमुख को फिर से निमंत्रण दिया जा रहा है।

 

क्या प्रियंका गांधी रायबरेली से लड़ेंगी 2024 का लोकसभा चुनाव?


I.N.D.I.A गठबंधन से जुड़े दलों के सवाल पर अविनाश पांडेय ने कहा यूपी लोकसभा की 63 सीटें समाजवादी पार्टी के पास हैं। अभी केवल कांग्रेस की सीट की घोषणा हुई है। उसे 17 लोकसभा सीटें मिली हैं। I.N.D.I.A गठबंधन में सभी दलों का स्वागत है। चंद्रशेखर आजाद रावण के आजाद समाज पार्टी को सीट देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस भी दल को सीट देने की जरूरत होगी। उस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव फैसला लेंगे। रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रत्याशी तय होंगे।

यह भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी के सामने अखिलेश यादव ने उतारा लोकल प्रत्याशी, जानें कौन हैं वाराणसी से सपा का कैंडिडेट ?

raibareli.jpg

 

कानपुर पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा


भारत जोड़ो यात्रा लेकर बुधवार को कानपुर पहुंचे राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस पार्टी में जान फूंकने की कोशिश की। उन्नाव से घंटाघर तक करीब 22 किलोमीटर लंबी यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी बीजेपी और देश के बड़े औद्योगिक घरानों पर हमलावर दिखे। राहुल गांधी ने कहा कि यदि उनकी सरकार आती है तो वह वित्तीय सर्वे कराएंगे। यह पता लगवाएंगे कि किन लोगों के पास कितना धन है। इससे सामाजिक ताने-बाने की हकीकत पता चलेगी।
rahul_gandhi_kanpur.jpg

 

26 से 1 मार्च तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा को विराम


भारत जोड़ो न्याय यात्रा 26 फरवरी से 1 मार्च तक बंद रहेगा। इस दौरान राहुल गांधी ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविध्यालय में भाषण देंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि बुधवार को कानपुर चरण के बाद 22-23 फरवरी को विश्राम रहेगा। 24 फरवरी को मुरादाबाद से भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें

Bharat Jodo Nyay Yatra 2024: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी को बहन प्रियंका गांधी का साथ, जल्द हो सकती है शामिल

यूपी में फिर से राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी


सपा-कांग्रेस के इस गठबंधन से एक बार फिर उत्तर प्रदेश में दो लड़कों की जोड़ी (राहुल गांधी और अखिलेश यादव) विपक्ष की ओर से बीजेपी के खिलाफ मोर्चा संभालेगी। 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी सपा-कांग्रेस ने मिलकर बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उस समय अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जोड़ी को दो लड़कों की जोड़ी के रूप में प्रचारित किया गया था। हालांकि दो लड़के की जोड़ी को तब करारी हार मिली थी। कांग्रेस 105 विधानसभा सीटों में से सिर्फ 7 जीत पाई थी।

संबंधित विषय:

Hindi News / Kanpur / प्रियंका गांधी के हस्तक्षेप के बाद लोकसभा चुनाव 2024 में SP-Congress फिर एक साथ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.