scriptअस्पताल के टॉयलेट में बच्चे का हुआ जन्म, फिर हुयी हैरान कर देने वाली घटना | New Baby Born In Hailat Hospital Toilet then Stuck in Toilet Seat | Patrika News
कानपुर

अस्पताल के टॉयलेट में बच्चे का हुआ जन्म, फिर हुयी हैरान कर देने वाली घटना

प्रसूता महिला की हालत गंभीर है। चिकत्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।

कानपुरOct 14, 2021 / 06:53 pm

Arvind Kumar Verma

अस्पताल के टॉयलेट में बच्चे का हुआ जन्म, फिर हुयी हैरान कर देने वाली घटना

अस्पताल के टॉयलेट में बच्चे का हुआ जन्म, फिर हुयी हैरान कर देने वाली घटना

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. कानपुर के हैलट अस्पताल (Hailat Hospital Kanpur) में एक गर्भवती महिला के नवजात बच्चे (Baby Born In Toilet) का जन्म बुधवार रात टॉयलेट सीट पर हो गया। इसके बाद बच्चे का सिर साइफन में बुरी तरह फंस गया। जानकारी पर पहुंचे कर्मचारियों ने बच्चे को फंसा देखा तो उनके होश उड़ गए। किसी तरह टॉयलेट सीट तोड़कर नवजात को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ तोड़ दिया था। वहीं प्रसूता महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकत्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।
उप प्रचार्य रिचा गिरी ने बताया शिवराजपुर के कंठीपुर निवासी हसीन जहां को बुधवार देर रात हैलट इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। महिला को तेज बुखार और प्लेटलेटस भी कम थीं। करीब 32 सप्ताह की वह गर्भवती भी थी। जांच के मुताबिक उसके शरीर में 4 पॉइंट हीमोग्लोबिन था। बताया गया कि रात को करीब ढाई बजे वह बाथरूम गई थी। उसी समय गर्भवती महिला की बच्चेदानी फट गई और नवजात सीट में फंस गया। महिला का इलाज किया जा रहा है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से जानकारी ली जा रही है। फिलहाल महिला अब रिकवर कर रही है। उसको प्लेटलेट्स चढ़ाई जा रही है।

Hindi News / Kanpur / अस्पताल के टॉयलेट में बच्चे का हुआ जन्म, फिर हुयी हैरान कर देने वाली घटना

ट्रेंडिंग वीडियो