मौसम विभाग ने मानसून को लेकर खुशखबरी दी है। जिसके अनुसार मानसून 2024 निर्धारित समय से 3 दिन पहले भारत में प्रवेश करेगा। 19 मई को अंडमान निकोबार से भारत में आने की संभावना है। इस बार मानसून मजबूती का संकेत दे रहा है। जो 1 जून को केरल और 10 जून को महाराष्ट्र में प्रवेश कर सकता है।
क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?
डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि ‘अल नीलो’ के कमजोर होने के साथ ‘ला नीना’ सक्रिय हो रहा है। जो अच्छे मानसून के अनुकूल है। पिछले साल 2023 में मानसून 8 जून को प्रवेश किया था और 2 जुलाई तक पूरे भारत में को अपने चपेट में ले लिया था। मानसून 2024 एक सप्ताह अधिक समय तक सक्रिय रहेगा। वैसे तो हर साल जून के प्रथम सप्ताह में मानसून की हलचल दिखाई पड़ती है और नवंबर के अंत तक वापस हो जाता है।