scriptमानसून 2024 अलविदा: जानें मानसून के वापसी का रास्ता, कैसा रहेगा आज और कल का मौसम? | Monsoon 2024 Goodbye: Know path of monsoon, weather today and tomorrow? | Patrika News
कानपुर

मानसून 2024 अलविदा: जानें मानसून के वापसी का रास्ता, कैसा रहेगा आज और कल का मौसम?

Goodbye to Monsoon 2024 आईएमडी ने मानसून 2024 को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार मानसूनी गतिविधियां अब खत्म हो जाएगी। 5 या 6 अक्टूबर तक मानसून वापस चल जाएगा। इसके साथी मौसम में एक बार फिर परिवर्तन आएगा।

कानपुरOct 01, 2024 / 07:22 am

Narendra Awasthi

आसमान में छाए रहेंगे बादल
Goodbye to Monsoon 2024 मौसम विभाग ने के अनुसार अगले 4 दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में घने काले बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 2 अक्टूबर को पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं का मौसम पर प्रभाव पड़ेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर 10 डिग्री सेल्सियस का है। गर्मी एक बार फिर वापसी कर रही है। जिससे लोगों को परेशानी होगी।
यह भी पढ़ें

Public holidays: अक्टूबर महीने में छुट्टियों की भरमार, 17 अक्टूबर सहित कुल 12 दिनों की छुट्टी

Goodbye to Monsoon 2024 मौसम विभाग के अनुसार आज का तापमान 25 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान साफ रहेगा। रात में 7 दिन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 2 अक्टूबर का मौसम?

Goodbye to Monsoon 2024 बुधवार 2 अक्टूबर के दिन महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाएगी। इसके साथ ही पितृ विसर्जन भी है। तापमान 25 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। रात में भी आसमान साफ रहेगा। लेकिन 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश का कोई अनुमान नहीं है। ‌क्या कहते हैं कृषि मौसम वैज्ञानिक?सीएसए कानपुर के किसी मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि मानसून अब वापस जा रहा है।‌ उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां समाप्त हो जाएंगी। यह ग्वालियर होते हुए उत्तर भारत की ओर चला जाएगा। 3 अक्टूबर से मानसून वापस जाने की प्रक्रिया शुरू होगी। 5 या 6 अक्टूबर तक मानसून 2024 पूरी तरीके से उत्तर प्रदेश से वापस चला जाएगा। ‌

Hindi News / Kanpur / मानसून 2024 अलविदा: जानें मानसून के वापसी का रास्ता, कैसा रहेगा आज और कल का मौसम?

ट्रेंडिंग वीडियो