बसपा सुप्रीमो मायावती ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि लोकसभा चुनाव उनकी पार्टी अकेले दम पर लड़ेंगी। इसके बाद बीएसपी नेता प्रदेश का दौरा करके सियासी जमीन तैयार करने में लग गए हैं। इसी कड़ी में बहुजन सामाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल समीक्षा बैठक करने के लिए कानपुर पहुंचे। यहां पर बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गंगा बैराज पर जोरदार स्वागत किया।
यह भी पढ़ें
किसानों के लिए खुशखबरी! सीएम योगी का ऐलान, जल्द बढ़ेंगा गन्ना का दाम
2024 में बहन जी को पीएम बनाना है: बसपाइसके बाद प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल बीएसपी कार्यालय पहुंचकर मंडल स्तरीय बैठक में विधानसभावार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमें किसी पार्टी से गठबंधन नहीं करना है, बल्कि समाज से गठबंधन करना है। लोकसभा चुनाव 2024 में बहन जी को प्रधानमंत्री बनाना है।
समाज के हर तबके से गठबंधन करें: पाल
विश्वनाथ पाल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी किसी भी राजनीतिक पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाईचारा बनाएं। समाज के हर तबके से गठबंधन करें। हमारा उद्देश्य किसी दल से गठबंधन करना नहीं है, बल्कि बीएसपी दलित, मुस्लिम, पिछड़ों और गरीब सवर्णों से गठबंधन करेगी।

‘सरकार की विफलताओं को लोगों के बीच है बताना’
लोकसभा चुनाव से पहले हमें युवाओं की फौज खड़ी करनी है। युवा नई चेतना के साथ संगठन को मजबूत कर रहे हैं। हर बूथ पर युवओं की टोली खड़ी करना हमारा लक्ष्य है। गांव-गांव और घर-घर जाकर बहन जी के संदेश को बताने का काम करें। उन्होंने कहा कि सरकार की विफलताओं, विपक्ष के मंसूबों को जनता तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है।