scriptयूपी की दो लोकसभा सीटों पर ‘INDIA’ गठबंधन की बढ़ी मुश्किलें, पार्टी कैंडिडेट के नाम वाले निर्दलीय प्रत्याशी ने भरा पर्चा | Lok Sabha Elections 2024 india alliance's 2 candidate name on Independent candidates filed nomination in two Lok Sabha seats of UP | Patrika News
कानपुर

यूपी की दो लोकसभा सीटों पर ‘INDIA’ गठबंधन की बढ़ी मुश्किलें, पार्टी कैंडिडेट के नाम वाले निर्दलीय प्रत्याशी ने भरा पर्चा

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ सकती है। इन सीटों पर दो निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया है। दोनों निर्दलीय उम्मीदवार के नाम इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के नाम पर ही है।

कानपुरApr 25, 2024 / 10:13 am

Anand Shukla

Lok Sabha Elections 2024 india alliance's 2 candidate name on Independent candidates filed nomination in two Lok Sabha seats of UP
Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश के दो लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन कैंडिडेट के नाम वाले प्रत्याशी ने निर्दलीय पर्चा भरा है। इन सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बुधवार को दो लोकसभा सीटों पर दिलचस्प वाक्या देखने को मिला। पहला कानपुर नगर लोकसभा सीट पर एक निर्दलीय प्रत्याशी आलोक मिश्रा ने नामांकन दाखिल किया। यहां से ‘INDIA’ गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा भी चुनावी मैदान में हैं।
दूसरा अकबरपुर लोकसभा सीट पर राजाराम नाम के निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन किया। यहां पर INDIA गठबंधन की ओर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी राजाराम पाल हैं।

यह भी पढ़ें

BSP Candidate List 2024: बीएसपी ने जारी की सातवीं सूची, तीन लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर उम्मीदवार का किया ऐलान

कानपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला

कानपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने मौजूदा सांसद का टिकट काटकर रमेश अवस्थी को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने आलोक मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। इंडिया गठबंधन के करार के तहत सपा ने यह सीट कांग्रेस को दी है, जिसके तहत सपा ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है।
कानपुर नगर लोकसभा सीट बीजेपी और कांग्रेस के बीच हमेशा ही कड़ी टक्कर वाली रही है। पिछले दो चुनावों से यह सीट बीजेपी के पास रही है, जिसके पहले दो चुनाव में कांग्रेस ने अपने पास यह सीट रखी थी।

अकबरपुर में बीजेपी लगा सकती है जीत की हैट्रिक

कानपुर देहात की खुद की कोई लोकसभा सीट नहीं हैं। अकबरपुर लोकसभा सीट ही कानपुर देहात की लोकसभा सीट मानी जाती है। अकबरपुर लोकसभा सीट पर इस बार भाजपा से देवेंद्र सिंह भोले, सपा से राजाराम पाल और बसपा से राजेश द्विवेदी मैदान में हैं। इस बार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से देवेंद्र सिंह भोले जीत की हैट्रिक लगा सकते हैं। इस सीट पर लोकसभा चुनाव में सपा एक बार भी अपना खाता खोलने में नाकाम रही है।
कानपुर नगर और अकबरपुर लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के नाम पर ही अब निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान होंगे। ऐसे में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को बहुत सावधानी से प्रचार करना होगा, नहीं तो यहां के मतदाता प्रत्याशी को लेकर कन्फ्यूज हो सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो