scriptकानपुर में महिला के साथ गैंगरेप‌ की घटना से हड़कंप, दो गिरफ्तार | Kanpur: Sensation due to gang rape of a woman, two arrested | Patrika News
कानपुर

कानपुर में महिला के साथ गैंगरेप‌ की घटना से हड़कंप, दो गिरफ्तार

Kanpur Gang raped with woman कानपुर में महिला के साथ दो व्यक्तियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। महिला की तहरीर पर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। डीसीपी सेन्ट्रल ने इस संबंध में जानकारी दी है।

कानपुरSep 23, 2024 / 04:33 pm

Narendra Awasthi

Kanpur Gang raped with woman उत्तर प्रदेश के कानपुर में गैंगरेप की घटना सामने आई है। जिसमें दो व्यक्तियों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़ित महिला ने थाना में शिकायती पत्र देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। डीसीपी सेंट्रल ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामला बजरिया थाना क्षेत्र का है। अन्य घटनाओं में पुलिस की काफी किरकिरी हुई। कानपुर के दक्षिण जोन के 3 अलग थाना क्षेत्रों में चेन स्नैचिंग की घटना हुई।‌ अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था हरीश चन्दर ने डीसीपी दक्षिण के साथ घटनास्थलों का निरीक्षण किया। अधीनस्थों को चेन स्नेचर की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे: पेट्रोलिंग टीम को देख भागे कार सवार, पुलिस की जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Kanpur Gang raped with woman बजरिया थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में महिला के साथ गैंगरेप की घटना हुई। पीड़ित महिला श्रावस्ती जिले की रहने वाली है। जिसने बजरिया थाना में तहरीर देकर दो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्या कहते हैं डीसीपी?

Kanpur Gang raped with woman डीसीपी सेंट्रल दिनेश कुमार त्रिपाठी घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बीते रविवार को श्रावस्ती की रहने वाली महिला ने दो व्यक्तियों के खिलाफ गलत काम करने का मुकदमा दर्ज कराया है। नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

चेन स्नैचिंग की घटना से हड़कंप

कानपुर के दक्षिण जोन के नौबस्ता, बाबूपुरवा और सेन पश्चिम पारा में चेन स्नैचिंग की घटना हुई। आज अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था हरीश चन्दर, डीसीपी दक्षिण ने घटनास्थल निरीक्षण किया गया। घटना के त्वरित खुलासे के निर्देश।

Hindi News/ Kanpur / कानपुर में महिला के साथ गैंगरेप‌ की घटना से हड़कंप, दो गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो