scriptकानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात डॉन को किया गिरफ्तार | Kanpur police got big success, arrested notorious don | Patrika News
कानपुर

कानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात डॉन को किया गिरफ्तार

कानपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। जब एक डॉन को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज है। डीसीपी पूर्वी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

कानपुरMay 02, 2024 / 05:12 pm

Narendra Awasthi

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस को बड़ी सफलता लगी। जब एक डॉन को गिरफ्तार किया गया। जिसके ऊपर 12 मुकदमे दर्ज है। डीसीपी पूर्वी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ बादशाही नाका, रेल बाजार, हरबंस मोहाल, बिधनू, फीलखाना सहित अन्य थानों में मुकदमा दर्ज है। मामला बादशाही नाका थाना कानपुर नगर का है
यह भी पढ़ें

एलआईसी अमृत बाल योजना: मिलता है गारंटी युक्त बोनस, लोन की सुविधा भी उपलब्ध

अमित शर्मा उर्फ पिल्ला डॉन निवासी गंगा कॉलोनी यशोदा नगर नौबस्ता को गिरफ्तार किया गया है‌। जिसके खिलाफ कानपुर के अलग-अलग थाना में 12 मुकदमा काफी दर्ज है। काफी समय से पुलिस डॉन की तलाश में थी। जिसे नाजायज तमंचों के साथ गिरफ्तार किया गया है।‌

क्या कहते हैं डीसीपी पूर्वी?

डीसीपी पूर्वी ने बताया कि एसीपी कलेक्टर गंज और बादशाही नाका थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अमित शर्मा उर्फ डॉन को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपए का इनाम दिया गया है। बादशाही नाका पुलिस का बहुत ही अच्छा कार्य है। एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। ‌

Home / Kanpur / कानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात डॉन को किया गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो