bell-icon-header
कानपुर

बुढ़ापे में जवानी का सपना देखना पड़ा महंगा, 35 करोड़ की हुई ठगी, मामला पुलिस के पास

Dreaming of youth in old age proved costly बुढ़ापे में जवानी का सपना देखना लोगों को भारी पड़ गया। जब महिनों के अभ्यास के बाद उन्हें अपने अंदर कोई परिवर्तन नजर नहीं आया। विरोध के स्वर उठे तो लोगों को अपने ठगे जाने का एहसास हुआ। पैसा वापस मांगने पर ठग दंपत्ति फरार हो गए। अब मामला पुलिस के पास है।

कानपुरOct 02, 2024 / 01:04 pm

Narendra Awasthi

Kanpur Dreaming of youth in old age proved costly उत्तर प्रदेश के कानपुर में बुढ़ापे में जवानी का सपना देखना लोगों को महंगा पड़ गया। जब शुद्ध ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने, नई कोशिकाओं के बनने जैसे ज्ञान मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग ‘रिवाइवल वर्ल्ड’ पहुंचने लगे। जहां उन्होंने शुद्ध ऑक्सीजन और इजरायली मशीन से थेरेपी के लिए मोटी रकम देने लगे। ‘रिवाइवल वर्ल्ड’ का दावा था कि 3 महीने में 65 साल का व्यक्ति 25 साल की जवानी महसूस करने लगेगा। लेकिन धोखा मिला। इसके बाद लोगों ने अपने पैसे मांगने शुरू किया तो संस्था चलाने वाली दंपति ताला बंद कर नौ दो ग्यारह हो गए। अब पीड़ित पुलिस के चक्कर लगा रही है। अब तक 16 मामले पुलिस के पास पहुंच चुके हैं। मामला किदवई नगर थाना क्षेत्र के साकेत नगर का है।
यह भी पढ़ें

बीएसएफ अधिकारी के घर से लाखों रुपए की नगदी और जेवर की चोरी, शिक्षक पत्नी गई थी स्कूल

Dreaming of youth in old age proved costly स्वरूप नगर के रहने वाले राजीव दुबे और उनकी पत्नी रश्मि दुबे ने ‘रिवाइवल वर्ल्ड’ के नाम से एक संस्था खोली। प्रचार किया गया कि 25 करोड़ की इजरायली मशीन से थेरेपी दी जाएगी। जिससे 64 वर्ष का व्यक्ति 3 महीने में 25 की उम्र का एहसास करने लगेगा। इसके लिए एक चैंबर बनाया गया था। जिसमें 5 दिन शुद्ध ऑक्सीजन देने का नियम था। इसके अतिरिक्त इजरायली मशीन से थेरेपी देने के लिए दो पैकेज बनाए गए थे। पहला 6 हजार और दूसरा 90 हजार रुपए का पैकेज था।

अपने नजदीकी को लिया विश्वास में

Dreaming of youth in old age proved costly दुबे दम्पत्ति ने सबसे पहले अपने नजदीकी को योजना समझाया और नेटवर्किंग के माध्यम से लोगों को जोड़ने के लिए कहा। इसके लिए उन्हें अच्छे कमीशन का लालच भी दिया गया। नेटवर्किंग के माध्यम से रिवाइवल वर्ल्ड का प्रचार प्रसार हुआ और बड़ी संख्या में लोग जवान बनने का सपना लेकर पहुंचने लगे। धीरे-धीरे करीब 35 करोड रुपए संस्था के पास पहुंच गए।

क्या लालच देते थे दुबे दंपत्ति?

Dreaming of youth in old age proved costly राजीव दुबे और उसकी पत्नी रश्मि दुबे दोनों विशेषज्ञ की भांति अपने कस्टमर को समझती थी। उनका कहना था कि मनुष्य के शरीर की कोशिकाओं में क्रोमोसोम्स होते हैं और उनके ऊपर नीचे आने के पार्ट को टोलीमीयर्स कहते हैं। इसकी तुलना गाड़ी के आगे और पीछे लगने वाले बंपर से की। उनका कहना था कि रोज-रोज के टक्कर से बंपर की तरह टोलीमीयर्स भी खराब हो जाते हैं। जिसमें ऑक्सीजन की काफी महत्वपूर्ण भूमिका है। नई कोशिकाएं बंद हो जाती है। इसके बाद आदमी वृद्धावस्था की तरफ बढ़ने लगता है। ऑक्सीजन और थेरेपी टोलीमीयर्स कोशिकाओं को सुरक्षित करता है।

लालच में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे

Dreaming of youth in old age proved costly जवान बनने के लालच में बड़ी संख्या में लोगों ने ऑक्सीजन थेरेपी, टोलीमीयर्स का उपयोग किया। इसके लिए कीमत भी अदा किया। लेकिन उन्होंने अपने को डगा हुआ महसूस किया। फिर तो शिकायतों का दौर चालू हुआ। लेकिन मजाक का पात्र बनने के डर से किसी को नहीं बताया। इस बीच एक महिला ने किदवई नगर थाना पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी और मुकदमा दर्ज कराया।‌ इसके बाद ठगी के शिकार हुए अन्य लोगों में भी आगे आकर 15 ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Kanpur / बुढ़ापे में जवानी का सपना देखना पड़ा महंगा, 35 करोड़ की हुई ठगी, मामला पुलिस के पास

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.