जिला स्तरीय अधिकारी पर लेखपाल भारी, नहीं रूक रहा तालाब पर वेयरहाउस का निर्माण, एडीएम बोले…
कानपुर नगर शिवराजपुर थाना क्षेत्र के मुर्रा डेरापुर निवासी विकास इटावा में आयोजित तिलक समारोह में कार लेकर गए थे। कार्यक्रम में शामिल होकर वापस आ रहे थे। रात लगभग 2 बजे सिकंदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत संदलपुर सिकंदरा रोड पर जगन्नाथपुर गांव एक स्विफ्ट डिजायर अनियंत्रित होकर पलट कर गहरे नाले में गिर गई।
शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग पहुंच गए। जिन्होंने राहत और बचाव कर चलाया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस और पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 6 को मृत्यु घोषित कर दिया। मृतकों में विकास के अतिरिक्त खुशबू, प्राची पुत्रीगढ़ पंकज शर्मा, संजय, गोलू पुत्र विजय, प्रतीक पुत्र पवन शामिल है।
एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि दो बच्चों को बचा लिया। बाकी छह लोगों की मौत हो चुकी है। सभी मृतक कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्रा डेरापुर के निवासी हैं। इटावा जिले में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होकर वापस आ रहे थे। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।