scriptकानपुर: 12 किलो सोने की टप्पे बाजी, महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से एक गिरफ्तार | Kanpur: 12 kg gold stolen, one arrested with help of Maharashtra Polic | Patrika News
कानपुर

कानपुर: 12 किलो सोने की टप्पे बाजी, महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से एक गिरफ्तार

कानपुर पुलिस को उसे समय बड़ी सफलता हाथ लगी। जब महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से तीन टप्पेबाजों में से एक को गिरफ्तार किया है। जिसे पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कानपुर आ रही है। ‌

कानपुरDec 18, 2023 / 10:51 pm

Narendra Awasthi

कानपुर: 12 किलो सोने की टप्पे बाजी, महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से एक गिरफ्तार

कानपुर: 12 किलो सोने की टप्पे बाजी, महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से एक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस की मदद से सोना लूटने वाले कारीगरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से भारी मात्रा में सोना चांदी के साथ नगदी भी बरामद हुआ है। मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। घटना बजरिया थाना क्षेत्र के बेकनगंज का है। जहां से तीन अभियुक्त 12 किलो सोना और नगदी के साथ फरार हो गया था। डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के सांगली में पकड़े गए अभियुक्त को ट्रांजिट डिमांड पर लेकर लाया जा रहा है। ‌

यह भी पढ़ें

सिपाही ने सीज इनोवा कार का पहिया स्टेफनी से बदला, वायरल वीडियो पर डीसीपी ने कहा

 

बजरिया थाना क्षेत्र के बेकनगंज के सर्राफा व्यापारियों के साथ टप्पेबाजी की बड़ी घटना हुई थी। जिसमें 10 से 12 किलो सोना की टप्पेबाजी हुई थी। यह सोना 12 लोगों का है। जिसे अपने लाभ के लिए उन्होंने कंपनी बनाकर कार्य कर रहे लोगों को दिया था।

तीन आरोपी थे नामजद

बजरिया थाना में दर्ज हुआ मुकदमा

बजरिया थाना में एक मुकदमा दर्ज किया गया।‌ जिसमें तीन लोग नामजद किए गए थे।‌जिसमें संपत राव, महेश और सूरज शामिल है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए एसआईटी बनाई गई थी। जो पूरे घटनाक्रम की विवेचना कर रही थी। एक टीम बनाकर गृह जनपद सांगली भेजी गई थी।

महाराष्ट्र के सांगली से हुआ गिरफ्तार

जिसने महेश मस्के को महाराष्ट्र के सांगली में गिरफ्तार किया है। जिसके पास से भारी मात्रा में जेवर बरामद किया गया है। महाराष्ट्र की लोकल अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। जिसे यहां की अदालत में पेश किया जाएगा। पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा फरार साथियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किया जा रहे हैं।

12 व्यापारियों की मिली थी शिकायत

डीसीपी ने बताया कि कुल 12 लोगों की शिकायतें आई थी। जिनको एक साथ सम्मिलित किया गया है। आरोपी 10 से 12 किलो सोना लेकर फरार हुए हैं। तीनों ही अभियुक्त एक कंपनी बनाकर काम करते थे। महीने में व्यापारियों को ब्याज के रूप में वापस करते थे। काफी लंबे समय से यह लोग काम करते थे। कई लोगों को इन्होंने ब्याज के साथ सामान भी वापस किया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।

Hindi News/ Kanpur / कानपुर: 12 किलो सोने की टप्पे बाजी, महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से एक गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो