कानपुर

IMD weather prediction: आसमान में छाए बादल का असर मौसम पर, मचाएगा कहर, जानें कैसे?

दो ऋतुओं का मिलन चल रहा है। दिन में गर्मी और रात में सर्दी का एहसास हो रहा है। ‌आसमान में आने वाले बादल का असर मौसम पर भरपूर पड़ रहा है। रात का तापमान 20 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है।

कानपुरOct 15, 2024 / 04:46 pm

Narendra Awasthi

आईएमडी और सीएसए कानपुर ने मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा। बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 16 अक्टूबर बुधवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे।
यह भी पढ़ें

पहचान छुपा कर हिंदू लड़की से दोस्ती, बुर्का पहनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव, धर्म परिवर्तन की धाराओं में मुकदमा दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी‌। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की संभावना काफी कम है।

कैसा रहेगा कानपुर में 16 अक्टूबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का अश्व को आसमान में हल्के-बल के बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में धूप भी निकलने की संभावना है। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। परवर्ती हवाएं भी चलेंगी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। दक्षिण दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Kanpur / IMD weather prediction: आसमान में छाए बादल का असर मौसम पर, मचाएगा कहर, जानें कैसे?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.