कानपुर

IMD weather alert: अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन, बर्फ गिरने की संभावना

IMD weather alert मौसम विभाग ने अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बनने की जानकारी दी है। जिसके कारण पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ गिरने की संभावना है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों पर भी पड़ेगा। कानपुर के मौसम में आज रात और रविवार को दक्षिण दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा।

कानपुरOct 19, 2024 / 08:07 pm

Narendra Awasthi

IMD weather alert मौसम विभाग ने अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बना रहे डिप्रेशन को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ गिरने की संभावना है। जिसका असर मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ेगा। ठंडी हवाएं चलने के पूरे आसार हैं। देश के पूर्वी क्षेत्र में दो चक्रवाती परिसंचरण बनने की जानकारी दी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। रविवार 20 अक्टूबर को तापमान 34 डिग्री पहुंच सकता है। यही स्थिति सोमवार को भी रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें

रेल पटरी पर मिले शव की पहचान 17 वर्षीय छात्रा के रूप में हुई, रीढ़ की हड्डियां, दोनों आंखें सब क्षत-विक्षत

IMD weather alert मौसम विभाग के अनुसार आज रात में दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। आज रात का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा कानपुर में 20 अक्टूबर का मौसम?

कानपुर में रविवार का तापमान 22 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। तेज धूप निकलने की भी संभावना है। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। दक्षिण दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश नहीं होगी। ‌

Hindi News / Kanpur / IMD weather alert: अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन, बर्फ गिरने की संभावना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.