कानपुर

IMD latest weather forecast: शुष्क मौसम की शुरुआत, क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

IMD latest weather forecast, Dry season begins, meteorologists say आईएमडी ने मौसम को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर 10 डिग्री का हो गया है। सुबह में मौसम में परिवर्तन भी आ रहा है।

कानपुरOct 09, 2024 / 06:53 am

Narendra Awasthi

IMD latest weather forecast, Dry season begins, meteorologists say आईएमडी ने मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया। जिसके अनुसार अगले चार दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। बादलों के कारण तापमान में कमी आ सकती है। किंतु बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि कल से कानपुर मंडल में शुष्क मौसम की शुरुआत होगी। दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है। यही स्थिति गुरुवार के दिन रहने की वाली है। बारिश की संभावना नहीं है। ‌
यह भी पढ़ें

महिला के साथ अभद्रता, एसपी ने सिपाही को पुलिस सेवा से किया बर्खास्त

IMD latest weather forecast, Dry season begins, meteorologists say कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान मुख्य साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की संभावना नहीं है।

कानपुर में कैसा रहेगा 10 अक्टूबर का मौसम?

IMD latest weather forecast, Dry season begins, meteorologists say मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार के दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम प्रभावित कर सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

Hindi News / Kanpur / IMD latest weather forecast: शुष्क मौसम की शुरुआत, क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.