कानपुर

अलर्ट: मौसम ने 122 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा, फरवरी महीने में होगी झमाझम बारिश, मौसम वैज्ञानिक बोले

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने जनवरी 2024 महीने को 1901 के बाद का सबसे ठंड और शुष्क यानी सुखा मौसम घोषित किया है। फरवरी महीने में झमाझम बारिश के साथ रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने की भी भविष्यवाणी की गई है। ‌

कानपुरFeb 02, 2024 / 08:49 am

Narendra Awasthi

मूसलाधार बारिश और तेज हवा का अलर्ट

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अनुसार पिछले 122 वर्षों में जनवरी महीना सबसे शुष्क और ठंडा मौसम रहा है। जबकि फरवरी महीने को बारिशों वाला मौसम रहने की भविष्यवाणी की गई है। गर्मी भी खूब पड़ेगी।‌ मौसम विभाग के अनुसार आज रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तापमान 11 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। आगामी 2 फरवरी को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। ‌

यह भी पढ़ें

मस्जिद तोड़कर मंदिर बनाया… बम से उड़ा देंगे, प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामजानकी मंदिर उड़ाने की धमकी

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने बताया कि जनवरी 2024 महीना 1901 के बाद चौथा सबसे ठंडा महीना घोषित किया गया है। किए गए विश्लेषण के अनुसार 1901 के बाद जनवरी महीना नौवां सबसे शुष्क महीना बन गया है। लंबे समय तक कोहरा और निचले बादलों के कारण शीतलहर की तीव्रता को भी काम कर दिया है। इसके विपरीत फरवरी महीना 1901 के बाद सबसे अधिक बारिशों वाला महीना रहेगा। सबसे अधिक गर्म रहने की भी भविष्यवाणी की गई है। ‌

आज रात का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हवा में ठंडापन रहेगा। शीतलहर भी चलेगी।

2 फरवरी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 2 फरवरी का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बीच-बीच में बादल भी आ सकते हैं। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को आसमान में हल्के-फुल्के बादल आ सकते हैं। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चल सकती है।

Hindi News / Kanpur / अलर्ट: मौसम ने 122 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा, फरवरी महीने में होगी झमाझम बारिश, मौसम वैज्ञानिक बोले

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.